Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 October: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ka Match Kon Jeeta: सिडनी एकदिवसीय मैच में भारत के खिलाफ मेजबान ऑस्ट्रेलिया टीम की पारी 46.4 ओवर में 236 रनों पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने इस बार अच्छा काम करते हुए कंगारुओं को कम स्कोर पर रोक दिया। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के शतक और कोहली की फिफ्टी की बदौलत 9 विकेट से मैच जीत लिया, हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से सीरीज जीत ली।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, उन्होंने 50 गेंदों पर 41 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं ट्रैविस हेड ने 25 गेंदों में 29 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन दोनों बल्लेबाज अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

Aaj Ka Match Kon Jeeta

मिडिल ऑर्डर में मैथ्यू शॉर्ट और मैट रेनशॉ ने पारी को संभालने की कोशिश की। रेनशॉ ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 58 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके लगाए। वहीं शॉर्ट ने 30 रन का योगदान दिया। विकेटकीपर एलेक्स कैरी (24 रन) और कूपर कॉनॉली (23 रन) ने कुछ देर टिकने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटकते रहे जिससे ऑस्ट्रेलिया बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो हरषित राणा ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने 4 विकेट झटके, जिसमें कैरी, कॉनॉली, ओवेन और हेजलवुड के विकेट शामिल रहे। उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लेकर मिडिल ऑर्डर को झकझोरा। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

जवाब में खेलते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ऑस्ट्रलिया के गेंदबाजों की धुनाई कर डाली। 69 के स्कोर पर गिल के रूप में भारत को पहले झटका लगा, वह 24 रन बना आउट हो गए। कोहली ने आने के बाद अपना खाता खोला, तो पूरा क्राउड खड़े होकर ताली बजाने लगा। कोहली और रोहित ने पारी को अच्छी तरह आगे बढाया, इस बीच रोहित ने लगातार दूसरी फिफ्टी पूरी की। यह वनडे में उनका 60वां अर्धशतक है। दोनों ने मिलकर स्कोर 150 पार पहुंचा दिया।

रोहित और कोहली दोनों नहीं रुके और कंगारुओं को खून के आंसू रुला गए, कोहली ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली और बाद में रोहित का 33वां शतक देखने को मिला। इस दौरान भारतीय टीम का स्कोर 200 पार चला गया और टीम इंडिया की जीत निश्चित हो गई।

रोहित शर्मा ने 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 125 गेंदों में 121 रनों की नाबाद पारी खेली। कोहली ने 81 गेंदों में 7 चौकों से 74 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत ने 39वें ओवर में 1 विकेट पर 237 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+