Aaj Ka Match Kon Jeeta 29 October: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में आज टी20 सीरीज का पहला मुकाबला था, इस मैच में बारिश का लगातार खलल देखने को मिला। दो बार मुकाबला रोकना पड़ा था, बाद में मुकाबला रद्द करने की घोषणा कर दी है।

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया, भारतीय टीम ने तेजी से शुरुआत की लेकिन अभिषेक शर्मा के रूप में विकेट गंवा दिया, वह 19 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।

aaj ka match kon jeeta

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 35 रनों की भागीदारी हुई। अभिषेक शर्मा को नाथन एलिस ने 19 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। इस समय बारिश से गेम रुक गया।

वापस मैच शुरू हुआ, तो ओवर कटौती कर दी गई और 18-18 ओवरों का मुकाबला कर दिया गया। सूर्यकुमार यादव और गिल ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का धुआं निकालने का काम किया और स्कोर तेजी से आगे बढ़ा दिया।

जब टीम इंडिया का स्कोर 9।4 ओवर में 1 विकेट पर 97 रन था, उस समय फिर से बारिश के कारण गेम रुका। सूर्या 24 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 39 के स्कोर पर नाबाद थे। गिल 20 गेंदों में 37 रनों पर नाबाद थे। इस बीच मैच फिर से शुरू नहीं हो पाया और इसे रद्द कर दिया गया।

उम्मीद की जा रही थी कि बारिश रुकने पर कम ओवरों का गेम करा दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया, स्टेडियम के आस-पास 11 बजे बाद लाइट्स भी ऑन करने की अनुमति नहीं है। रिहायशी इलाका होने के कारण लोगों को शोर और लाईट से परेशानी होती है, इसे देखते हुए वहां रात 11 बजे बाद अपने-आप लाइट्स बंद होने का सिस्टम है। इस वजह से भी मुकाबला रद्द होता दिखाई दे रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+