Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता, अफगानिस्तान vs भारत

Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और अफगानिस्तान के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दूसरा टी20 खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। फ़िलहाल एक मुकाबला बचा हुआ है।

टॉस हारकर पहले खेलते हुए अफगानिस्तान की खराब शुरुआत रही। ओपनर गुरबाज 14 और जादरान 8 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद गुलबदीन ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तेजी से फिफ्टी जड़कर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। वह 35 गेंद में 57 पर आउट हुए।

aaj ka match kon jeeta

उनके बाद नबी से उम्मीदें थी लेकिन वह 14 रन बनाकर चलते बने। नजीबुल्लाह के बल्ले से भी तूफ़ान आया। वह 23 रन बनाकर आउट हुए। अंतिम समय में मुजीब उर रहमान का बल्ला भी चला। मुजीब ने 9 गेंद में 21 रन बनाकर टीम का स्कोर 150 पार किया। अफगानी टीम 172 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के लिए अर्शदीप को 3 विकेट मिले। बिश्नोई और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले।

जवाब में खेलते हुए भारत ने रोहित का विकेट गंवाया। वह गोल्डन डक पर फारुकी का शिकार बने। उनके बाद कोहली और जायसवाल के बीच अर्धशतकीय भागीदारी हो। कोहली 29 रन की तेज पारी खेल आउट हुए। शिवम दुबे ने पिछले मैच भी तेज बैटिंग की।

जायसवाल ने 27 गेंद में फिफ्टी जमा दी। इसके बाद दुबे का धमाका हुआ, उन्होंने नबी को लगातार तीन छक्के जड़े। उन्होंने महज 22 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी जमा दी। लगातार दूसरे मैच में उनके बैट से फिफ्टी आई। जायसवाल 34 गेंद में 68 रन बनाकर आउट हुए लेकिन 5 चौके और 6 छक्के उनके बल्ले से आए, उनके बाद जितेश शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए।

दुबे 32 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन बनाकर नाबाद लौटे। रिंकू सिंह भी नाबाद 9 रन बनाकर लौटे और भारत ने 16वें ओवर में मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। सीरीज में अब एक मैच और है। क्रीम जनत ने अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+