Aaj Ka Match Kon Jeeta 30 May: आज का मैच कौन जीता- गुजरात vs मुंबई

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर के रूप में खेला गया, इसमें मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 228 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। गुजरात इसे चेज करने में नाकाम रही और इस सीजन फाइनल खेलने का सपना टूट गया, गुजरात टाइटंस बाहर हो गई।

टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। मुंबई इंडियंस के लिए ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने धांसू बैटिंग की और पहले विकेट के लिए 84 रनों की तूफानी भागीदारी की। बेयरस्टो 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 22 गेंदों में 47 रन बना आउट हो गए।

aaj ka match kon jeeta

उधर रोहित शर्मा ने आज गदर काटते हुए गुजरात के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली और 28 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। रोहित शर्मा फिफ्टी जड़ने के बाद भी तेजी से खेलते रहे लेकिन शतक से पहले आउट हो गए। उन्होंने 4 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 50 गेंदों में 81 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने अच्छी शुरुआत की। दोनों ने क्रमशः 33 और 25 रन बनाए। अंत में हार्दिक पांड्या के बल्ले से भी तहलका मचा। हार्दिक पांड्या ने 9 गेंदों का सामना कर 22 रनों की नाबाद पारी खेली और मुंबई का स्कोर 5 विकेट पर 228 रनों तक पहुंचा दिया। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने 2-2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात की टीम अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रही, कप्तान शुभमन गिल महज 1 रन बना आउट हो गए। इसके बाद धाकड़ फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन ने धमाल मचाते हुए ताबड़तोड़ बैटिंग की। उन्होंने कुसल मेंडिस के साथ मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की।

सुदर्शन ने तेजी से बैटिंग करते हुए 28 गेंदों में फिफ्टी जमा डाली। मेंडिस 20 रन बना चलते बने। बाद में सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के बीच एक भागीदारी हुई। दोनों मिलकर मैच गुजरात के पक्ष में लेकर जा रहे थे, इस बीच सुंदर को बुमराह ने आउट कर दिया। सुंदर ने 24 गेंदों में 48 रन बनाए। उनके बाद ग्लीसन ने सुदर्शन को 80 रन पर आउट कर दिया, उन्होंने 49 गेंदों का सामना किया। रदरफोर्ड ने 24 रन बनाए और तेवतिया नाबाद 16 रन बनाकर लौटे लेकिन गुजरात का स्कोर 6 विकेट पर 208 रनों तक पहुंचा और मुंबई ने 20 रनों से मैच जीतकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली, पंजाब और मुंबई के बीच अब दूसरा क्वालीफायर 1 जून को खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+