Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस
Aaj Ka Match Kon Jeeta: मंगलवार यानी कि 5 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स ने एक तरफा अंदाज में मुंबई इंडियंस को 29 रनों से हरा दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोखर 192 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 8 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी और इस मुकाबले को 29 रनों से गंवा बैठी।
मुंबई की शुरुआत बेहद खराब
193 रनों का पीछा करने उतनी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में यास्तिका भाटिया तीन गेंद में छह रन बनाकर आउट हो गई। पहले ओवर की चौथी गेंद पर मारिज़ैन कैप ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद नेट साइवर-ब्रंट भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी और शिखा पांडे की गेंद पर पवेलियन लौट गई।

कप्तान हरमनप्रीत फ्लॉप
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर से इस मुकाबले में बड़े रनों की उम्मीद थी। लेकिन मारिज़ैन कैप ने हरमनप्रीत कौर को पवेलियन भेज दिया। सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यू भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। जेस जोनासेन की गेंद पर एलिस कैप्सी के हाथों वह कैच आउट हो गई। उन्होंने टीम के लिए 17 गेंद में 29 रन बनाए।
दिल्ली ने बनाए थे 192 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने मुंबई के सामने विशाल स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की तरफ से जेमिमाह रोड्रिग्स ने 33 गेंद में 69 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और तीन छक्के जड़े। जबकि दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने 38 गेंद में 53 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और दो छक्के लगाए।
मेग लैनिंग ने रचा इतिहास
मुंबई के खिलाफ मेग लैनिंग ने 38 गेंदों में 53 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी बना लिया। अपनी पारी का सातवां रन बनाते ही उन्होंने इस लीग में 500 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन): हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (सी), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, एस सजना, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, सैका इशाक, शबनीम इस्माइल।
दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग इलेवन): मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कैप, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (डब्ल्यू), अरुंधति रेड्डी, तितास साधु, शिखा पांडे, राधा यादव












Click it and Unblock the Notifications