Aaj Ka Match Kon Jeeta 30 April: आज का मैच कौन जीता- चेन्नई vs पंजाब

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में बैटिंग और गेंदबाजी में धमाल देखने को मिला। सैम करन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और बाद में युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक प्राप्त की।

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। चेन्नई की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज शेख रशीद 11 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। आयुष म्हात्रे ने 7 रन बनाए। इस बीच सैम करन को बैटिंग करने भेजा गया। इस बीच जडेजा 17 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

aaj ka match kon jeeta

सैम करन ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की धुनाई कर डाली। वह फिफ्टी जड़ने के बाद क्रीज पर टिके रहे और धमाल मचा दिया। हालांकि वह शतक के करीब जाकर आउट हो गए। 47 गेंदों में वह 88 रन बना आउट हुए। उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के जड़े।

डेवाल्ड ब्रेविस ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की लेकिन अपनी पारी को लम्बा खींचने में नाकाम रहे और 32 पर चलते बने। उनके बाद धोनी 11 रन बना आउट हुए और यहाँ से चहल का धमाल शुरू हो गया। उन्नीसवें ओवर में चहल ने धोनी को आउट किया। इसके बाद उसी ओवर में अंतिम तीन गेंदों पर विकेट लेकर उन्होंने हैट्रिक ली। दीपक हूडा, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद को लगातार उन्होंने आउट किया।

पंजाब की खराब शुरुआत रही और प्रियांश आर्य जल्दी आउट होकर चलते बने। प्रियांश आर्य ने 15 गेंदों में 23 रन बनाए। इसके बाद प्रभसिमरन और श्रेयस अय्यर ने मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की। प्रभसिमरन ने धमाकेदार फिफ्टी जमाई। वह 36 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हो गए।

श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभालकर रखा। नेहल वढ़ेरा 5 रन के निजी स्कोर पर चलते बने लेकिन अय्यर बैटिंग करते चले गए और उन्होंने फिफ्टी जमाई। अय्यर 41 गेंदों में 72 रन बनाकर आउट हुए, उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के आए। अंत में पंजाब ने दो गेंद शेष रहते 6 विकेट पर 194 रन बनाकर मैच जीत लिया और चेन्नई सुपर किंग्स बाहर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+