Aaj Ka Match Kon Jeeta 5 April: आज का मैच कौन जीता- चेन्नई vs दिल्ली

Aaj Ka Match Kon Jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में दिल्ली ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और चेन्नई के गेंदबाजों की धुनाई की। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट पर 183 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया, इसके बाद चेन्नई ने हाथ खड़े कर दिए।

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। यह फैसला सही नहीं था और दिल्ली के ओपनर फ्रेजर मैकगर्क बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। यहाँ से केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। पोरेल 20 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए।

aaj ka match kon jeeta

केएल राहुल ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की धुनाई भी की। राहुल फिफ्टी जड़ने के बाद क्रीज पर टिके रहे। अक्षर पटेल ने क्रीज पर आकर 14 गेंदों में 21 रनों की धाकड़ पारी खेली। राहुल ने अपनी गति बनाए रखी।

केएल राहुल 77 रन बनाकर आउट हो गए, अपनी पारी में उन्होंने 51 गेंदों का सामना कर 6 चौके और 3 छक्के उड़ाए। समीर रिजवी ने अंतिम समय में बैटिंग करते हुए 15 गेंदों में 20 और स्टब्स ने 12 गेंदों में नाबाद 24 रनों की पारी खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6 विकेट पर 183 रनों तक पहुंचा दिया। चेन्नई के लिए खलील अहमद ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई की टीम ने रचिन रविन्द्र का विकेट गंवा दिया। वह 3 रन के स्कोर पर चलते बने। गायकवाड़ 5 और डेवोन कॉनवे ने 13 रनों की पारी खेली। अच्छी शुरुआत करने के बाद शिवम दुबे 18 रन बना चले गए और स्कोर 4 विकेट पर 65 रन हो गया। जडेजा 2 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन विजय शंकर क्रीज पर थे। धोनी सातवें नम्बर पर आए और 15 ओवर में चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 106 रन था। विजय शंकर ने 43 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली और अंतिम 3 ओवर में चेन्नई को 67 रन के दरकार थी।

धोनी और विजय शंकर ये रन नहीं बना पाए और चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 158 तक पहुँच पाया, दिल्ली ने इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। विजय शंकर ने 53 गेंदों में 68 की नाबाद पारी खेली, धोनी 26 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे और चेन्नई मैच हार गई, इस सीजन चेन्नई की लगातार तीसरी हार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+