Aaj Ka Match Kon Jeeta, आज का मैच कौन जीता- श्रीलंका vs बांग्लादेश

Aaj Ka Match Kon Jeeta: 6 मार्च यानी कि बुधवार को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला गया। बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज की। तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने बाजी मारी थी। दूसरे मुकाबले को जीतने के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज को एक-एक से बराबरी पर ला दिया है।

नजमुल हुसैन शान्तो बने हीरो

शुक्रवार यानी कि 8 मार्च को इन दोनों ही देशों के बीच टी-20 सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बांग्लादेश की तरफ से टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने अर्थशतकीय पारी खेली। 38 गेंद में उनके बल्ले से चार चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन निकले।

Aaj Ka Match Kon Jeeta 1

श्रीलंका की खराब शुरुआत

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने एक तरफ से टीम को संभालने का काम किया। लेकिन 22 गेंद में 36 रन बनाकर वह भी पेवेलियन लौट गए।

श्रीलंका की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 8 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। बांग्लादेश की तरफ से सलामी बल्लेबाज लिटन दास और सौम्य सरकार ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी निभाई। जिसके बाद बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाजों का काम आसान हो गया।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश की टीम: लिटन दास (विकेटकीपर), सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, महेदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका की टीम: अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+