Aaj ka Match Kon Jeeta 24 Feb: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड

Aaj Ka Match Kon Jeeta: चैम्पियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले से स्थिति साफ़ हो गई। कीवी टीम ने बांग्लादेश को पराजित करते हुए सेमीफाइनल में जाने वाले दो टीमों का निर्धारण कर दिया। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें ग्रुप ए से सेमीफाइनल में जा चुकी हैं।

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और धमाका कर दिया। कीवी गेंदबाजों ने अपने कप्तान का निर्णय सही साबित कर दिया। बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज तंजीद हसन 24 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर वापस लौट गए।

aaj ka match kon jeeta

कप्तान नजमुल होसैन क्रीज पर खड़े रहे लेकिन दूसरे छोर से कुछ विकेट गिरे। मेहदी हसन, तोहिद हृदोय और मुशफिकुर रहीम सस्ते में आउट होकर चले गए। मुश्किल स्थिति में कप्तान नजमुल होसैन ने अर्धशतक जमा दिया। वह 77 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

निचले क्रम से जाकेर अली और रिशाद होसैन ने क्रमशः 45 और 26 रन बनाए। बांग्लादेश का स्कोर 9 विकेट पर 236 के स्कोर तक पहुंचा। कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल रहे, उनको 4 विकेट मिले। विलियम ओ'रूर्के ने भी 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए कीवी टीम ने विल यंग (0) और विलियमसन (5) के स्कोर पर आउट हो गए और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 15 हो गया। इसके बाद डेवोन कॉनवे और रचिन रविन्द्र ने अर्धशतकीय भागीदारी की लेकिन कॉनवे 30 रन बनाकर चलते बने।

यहाँ से रचिन रविन्द्र और टॉम लैथम ने जिम्मेदारी से बैटिंग की। दोनों ने मिलकर एक बेहतरीन शतकीय साझेदारी की। रविन्द्र ने अपने पहले ही चैम्पियंस ट्रॉफी मैच में शतक जमा दिया। वह 105 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 112 रन बनाकर आउट हुए। उधर लैथम ने आराम से खेलते हुए फिफ्टी जमा दी, वह 55 रन बनाकर आउट हो गए। 47वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली, भारत ने भी अगले चरण में जगह हासिल की लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों टीमें ग्रुप ए से बाहर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+