Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs नीदरलैंड्स
Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया। नीदरलैंड्स ने 87 रनों से मुकाबला जीत लिया। बांग्लादेश की टीम 142 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। नीदरलैंड्स की टीम 229 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई थी।
नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने के निर्णय लिया लेकिन यह फैसला गलत साबित हो गया और दोनों ओपनर बल्लेबाज सस्ते में सिमट गए। यहाँ से बैरेसी और एकरमैन के बीच एक अर्धशतकीय भागीदारी हुई। इसके बाद ये दोनों बल्लेबाज क्रमशः 41 और 15 रन बनाकर आउट हुए।

मुश्किल स्थिति में टीम को संभालने का काम कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने किया। उन्होंने बाद डी लीड (17) के साथ एक छोटी भागीदारी की। इसके बाद एंगरब्रेक्ट के साथ मिलकर एक अर्धशतकीय भागीदारी की। एडवर्ड्स ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए अर्धशतक जमाया और 68 के निजी स्कोर पर आउट हुए।
एंगरब्रेक्ट के बल्ले से भी 35 रनों की पारी आई। निचले क्रम से वैन बीक ने 23 रन बनाए और अंतिम गेंद तक नीदरलैंड्स की टीम 229 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट झटके। उनके अलावा मुस्ताफिजुर और मेहदी हसन ने 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश ने लिटन दास और तंजिद हसन के विकेट जल्दी गंवाए। दोनों क्रमशः 3 और 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा और नियमित अंतराल पर विकेट भी गिरते रहे। मेहदी हसन मिराज ने 35 रन बनाए।
महमुदुल्लाह और मुस्ताफिजुर रहमान ने कुछ देर क्रीज पर रहकर बैटिंग की। दोनों ने 20-20 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और बांग्लादेश की पूरी टीम 142 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। वैन मीकेरन ने कुल 4 विकेट हासिल किये। बास डी लीड ने भी 2 विकेट हासिल किये।












Click it and Unblock the Notifications