Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश Vs भारत
India vs Bangladesh Under 19 World Cup: अंडर 19 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम ने शनिवार को अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। आज टीम इंडिया ने ब्लोमफोन्टेन के मैंगौंग ओवल में अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला, जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन का स्कोर किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 45.5 ओवर में 167 रन ही बना सकी। भारत ने ये मैच 84 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।
बांग्लादेश के खिलाफ भारत को उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली। टीम इंडिया को पहला झटका चौथे ओवर में अर्शिन कुलकर्णी (7) के रूप में लगा। आठवें ओवर में भारत का दूसरा विकेट मुशीर खान (3) के रूप में गिरा। इसके बाद आदर्श ने कप्तान उदय सहारन के साथ टीम की कमान संभाली।

आदर्श 96 गेंद में 76 रन बनाए जबकि कप्तान उदय सहारन 94 गेंद में 64 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा अविनाश और प्रियांशु मोलिया ने 23-23 रन की पारी खेली, जबकि अभिषेक 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश की ओर से मारुफ मृधा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए।
भारत ने की U19 विश्व कप अभियान की विजयी शुरुआत
भारत से मिले 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 167 रन पर आउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से मोहम्मद शिहाब जेम्स ने 77 गेंदों पर 54 रन की बड़ी पारी खेली। अरिफुल ने 71 गेंद में 41 रन की पारी खेली। इन दो खिलाड़ियों के अलावा कोई अन्य कुछ खास कमाल नहीं कर सका। भारत की ओर से सौम्य पांडे ने 24 रन देकर 4 विकेट लिए, जिससे भारत ने बांग्लादेश को 84 रनों से हराकर अपने U19 विश्व कप अभियान की विजयी शुरुआत की।
बांग्लादेश बनाम भारत प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन- आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, सौम्य पांडे, राज लिम्बानी, नमन तिवारी
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन- आशिकुर रहमान शिबली (विकेटकीपर), जिशान आलम, चौधरी मोहम्मद रिजवान, अरिफुल इस्लाम, अहरार अमीन, मोहम्मद शिहाब जेम्स, महफुजुर रहमान रब्बी (कप्तान), शेख पावेज़ जिबोन, मोहम्मद इकबाल हुसैन एम्मोन, मारुफ मृधा। रोहनाट डौला बोरसन।












Click it and Unblock the Notifications