Aaj Ka Match Kon Jeeta 11 Sept: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs हांगकांग
Aaj Ka Match Kon Jeeta: एशिया कप में आज हांगकांग और बांग्लादेश के बीच मुकाबला में हांगकांग ने पहले बैटिंग की और 7 विकेट पर 143 रनों का स्कोर खड़ा किया। अबू धाबी में इस मैच के दौरान हांगकांग का कोई बल्लेबाज फिफ्टी नहीं जमा पाया, बांग्लादेश ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली।
पिच से शुरुआती मदद लेने के लिए टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह निर्णय उस समय सही साबित हो गया, जब हांगकांग के ओपनर बल्लेबाज अंशुमन रथ महज 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

बाबर हयात के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन वह फ्लॉप रहे। बाबर महज 14 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद जीशान अली आउट हो गए। वह क्रीज पर तो टिक गए थे लेकिन 30 रनों की पारी के लिए 34 गेंदों का सामना कर गए।
मुश्किल स्थिति में कप्तान नासिम मुर्तजा ने तेज बैटिंग का नजारा पेश किया लेकिन वह 19 गेंदों का सामना कर 28 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। निजाकत खान ने क्रीज पर खड़े होकर बैटिंग की लेकिन वह भी 40 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हांगकांग का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट पर 143 रनों तक पहुंचा। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद, तंजीम और रिशद ने 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश ने ओपनर बल्लेबाज परवेज हुसैन का विकेट गंवा दिया। वह महज 19 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद 14 के निजी स्कोर पर तंजीद हसन आउट होकर चलते बने। इससे बांग्लादेश का स्कोर 2 विकेट पर 47 रन हो गया।
कप्तान लिटन दास ने मोर्चा संभाल लिया और तेजी से बैटिंग करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उनके साथ तोहिद हृदोय खड़े थे। दोनों मिलकर टीम को लक्ष्य तक लेकर गए और जीत दिला दी। बांग्लादेश ने 7 विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया। लिटन दास 39 गेंदों में 59 रन बना चलते बने, हृदोय ने नाबाद 35 रन बनाए और जाकिर अली बिना खाता खोले नाबाद लौटे।












Click it and Unblock the Notifications