Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लखनऊ में खेला गया था। इंग्लैंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 286 का स्कोर बनाया। इसके बाद जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की यह पांचवीं जीत है।
टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ट्रेविस हेड 11 और डेविड वॉर्नर 15 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से स्मिथ और लाबुशेन के बीच अर्धशतकीय भागीदारी देखने को मिली। स्टीव स्मिथ के बल्ले से 44 रनों की पारी खेली।

लाबुशेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमाई। वह 71 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। कैमरन ग्रीन के बल्ले से 47 रनों की पारी खेली। स्टोइनिस अच्छी शुरुआत के बाद 35 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। अंत में ऑस्ट्रेलिया के लिए जैम्पा ने रन बनाए।
एडम जैम्पा के बल्ले से 29 रनों की पारी आई और ऑस्ट्रेलियाई टीम 286 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स के खाते में 4 विकेट आए। मार्क वुड ने भी 2 विकेट हासिल किये। उनके अलावा आदिल राशिद ने भी 2 विकेट हासिल किये।
जवाब में खेलते हुए इंग्लैंड के खराब शुरुआत रही। बेयरस्टो को पहले ओवर की पहली ही गेंद पर स्टार्क ने आउट कर दिया। उनके बाद रूट भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। डेविड मलान ने कुछ देर टिककर स्टोक्स के साथ साझेदारी की। वह फिफ्टी के बाद 50 रन बनाकर आउट हो गए।
स्टोक्स ने भी कुछ देर टिककर प्रयास किया और अर्धशतक जमाया। वह 64 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अंत में क्रिस वोक्स और आदिल राशिद ने रन बनाए। दोनों क्रमशः 32 और 20 रन की पारी खेलकर आउट हो गए और इंग्लिश टीम 253 पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा स्टार्क, हेजलवुड और कमिंस ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।












Click it and Unblock the Notifications