Aaj ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान
Aaj Ka Match Kon Jeeta: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैक्सवेल ने इतिहास रच दिया, अफगानिस्तान से मिले 291 रनों का पीछा कर ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से मैच जीता और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैक्सवेल 201 रन बनाकर नाबाद रहे।
टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। गुरबाज 21 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद रहमत शाह और इब्राहिम जादरान ने मिलकर धाकड़ बैटिंग की और स्कोर 100 के पार लेकर गए। रहमत शाह 30 रन बनाकर आउट हो गए।

शाहिदी ने जादरान का अच्छा साथ निभाया। वह 26 के निजी स्कोर पर आउट हुए। जादरान ने एक छोर पर खड़े होकर अच्छी बैटिंग की और फिफ्टी के बाद भी टिके रहे। अजमतुल्लाह 22 और नबी 12 रन बनाकर आउट हो गए। जादरान शतक जड़ने में सफल रहे।
वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के लिए शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज जादरान बन गए। राशिद खान ने आकर अंत में तूफ़ान मचाया। वह 18 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाने में सफल रहे। जादरान ने नाबाद 129 रनों की नाबाद पारी खेली, इस तरह बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 291 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेजलवुड ने 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही। ट्रेविस हेड बिना खाता खोले नवीन का शिकार बने। उनके बाद खेलने आए मिचेल मार्श को भी नवीन ने 24 के निजी स्कोर पर चलता किया। वॉर्नर भी 18 रन बनाकर आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया की स्थिति खराब हो गई।
जोश इंग्लिश गोल्डन डक पर आउट होकर चलते बने और मार्नस लाबुशेन टिकने के बाद 14 के स्कोर पर रन आउट हो गए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने नियमित विकेट गंवाए। मिचेल स्टार्क के रूप में कंगारुओं को सातवाँ टका लगा।
यहाँ से मैक्सवेल और कमिंस ने मोर्चा समभाल लिया। कमिंस सिर्फ एक छोर पर खड़े रहे और मैक्सवेल ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 76 गेंद में शतक बना लिया। वह इतने में नहीं रुके और जबरदस्त क्रैम्प के बाद भी खेलते रहे। फिजियो ने उनसे बाहर चलने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने और छक्के से टीम को जीत दिलाने के अलावा दोहरा शतक भी पूरा किया।
मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 10 छक्के और 21 चौकों से नाबाद 201 रन बनाए। कमिंस 68 गेंद में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 293 रन बनाकर मैच अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।












Click it and Unblock the Notifications