Aaj ka match kaun jeeta, आज का मैच कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Aaj ka match kon jeeta: भारत ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट जीत लिया। भारतीय टीम ने वनडे में आठवीं बार एशिया कप जीता है। श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए भारत ने ये रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम कहीं नहीं टिक पाई और एक के बाद एक विकेट गंवाए। बुमराह ने कुसल परेरा को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद सिराज ने मोर्चा संभाल लिया और श्रीलंकाई टीम को कोई मौका नहीं दिया।

सिराज ने दूसरे ओवर में आकर 4 विकेट हासिल किये। उनके सामने श्रीलंका के बल्लेबाज एक-एक कर आउट होते चले गए। सिराज ने करियर में पहली बार वनडे में 5 विकेट अपने नाम किये। वह कुल 6 विकेट लेने में सफल रहे। उनके अलावा हार्दिक पांड्या के खाते में भी 3 विकेट आए। श्रीलंकाई टीम सोलहवें ओवर में 50 रन के मामूली स्कोर पर आउट हो गई।
जवाबी पारी में खेलने के लिए टीम इंडिया के लिए बतौर ओपनर ईशान किशन और शुभमन गिल आए। रोहित शर्मा ने किशन को ऊपर भेज दिया। गिल और ईशान किशन ने मिलकर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों ने सातवें ओवर में जीत दिला दी। भारत ने वनडे में 263 गेंद शेष रहते मैच जीता है और यह सबसे बड़ी जीत है। गिल ने नाबाद 27 रन और ईशान किशन ने नाबाद 23 रनों की पारी खेली।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालगे, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना












Click it and Unblock the Notifications