Aaj Ka Match Kon Jeeta 5 April: आज का मैच कौन जीता- पंजाब vs राजस्थान

Aaj Ka Match Kon Jeeta 5 April: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में संजू सैमसन की टीम को जीत मिली है। राजस्थान की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा। पंजाब की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या और कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट गंवा दिया। पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी और 50 रनों से मुकाबले को गंवा बैठी।

नेहल वढेरा ने जड़ा अर्धशतक (Aaj Ka Match Kon Jeeta 5 April)

पंजाब किंग्स के लिए नेहल वढेरा ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाने का काम किया। नेहल वढेरा ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर 88 रनों की साझेदारी निभाई। जिससे पंजाब ने दमदार वापसी की। पंजाब किंग्स को पहला झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। उन्होंने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्या को बोल्ड किया। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर भी क्लीन बोल्ड हो गए।

Aaj Ka Match 1

यशस्वी जयसवाल ने जड़ा अर्धशतक

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जयसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले ही गेंद से तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। यशस्वी जयसवाल ने इस सीजन का अपना अर्धशतक जड़ा और टीम को एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ाने का काम किया। यशस्वी जयसवाल ने 45 गेंद में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 67 रन बनाने का काम किया।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षणा, युद्धवीर सिंह चरक, संदीप शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: कुणाल सिंह राठोड़, शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रियांश आर्या, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशाक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+