Aaj Ka Match Kon Jeeta 30 March: आज का मैच कौन जीता- दिल्ली vs हैदराबाद
Aaj Ka Match Kon Jeeta 30 March: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया मुकाबला दिल्ली ने अपने नाम किया। दिल्ली ने आईपीएल 2025 में लगातार दूसरे मैच में जीत हासिल की। 164 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली ने 3 विकेट खोकर इसे आसानी से पा लिया।
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का काम किया। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और नीतीश कुमार रेड्डी दिल्ली के खिलाफ अपनी चमक बिखरने में बुरी तरह से नाकाम रहे। स्टार्क की पांच विकेट की बदौलत दिल्ली की टीम ने हैदराबाद को 163 रनों पर ऑल आउट कर दिया।
मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव ने दिखाया दम (Aaj Ka Match Kon Jeeta 30 March)
मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव ने मिलकर हैदराबाद के बल्लेबाजों को मुश्किल में डालने का काम किया। दिल्ली के लिए पारी का पहला ओवर करने आए मिचेल स्टार्क ने अभिषेक शर्मा को रन आउट किया। इसके बाद पारी की तीसरी ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन को विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सिर्फ 2 रन ही बना पाए।

अनिकेत वर्मा ने लूटी महफिल
सितारों से सजी हैदराबाद की टीम के लिए अनिकेत वर्मा ने इस मुकाबले में महफिल लूटने का काम किया। कुलदीप यादव ने अनिकेत वर्मा को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को एक बार फिर बैकफुट पर धकेलने का काम किया। अनिकेत 41 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। जिसकी बदौलत हैदराबाद ने सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफलता हासिल की।
दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्ग, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयरः करुण नायर, अशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, डेनोवान फरेरा, त्रिपुराना विजय।
सनराइजर्स हैदराबादः ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयरः सचिन बेबी, ईशान मलिंगा, सिमरजीत सिंह, एडम जैम्पा, वियान मुल्डर।












Click it and Unblock the Notifications