Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 June: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी vs पंजाब फाइनल
Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 June: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद में खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी ने इतिहास रचते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी ने 9 विकेट पर 190 रन बनाए। जिसके जवाब में पंजाब रन ही बना सकी और रनों से मैच गंवा बैठी।
सालों बाद ट्रॉफी जीती आरसीबी (Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 June)
आईपीएल 2025 का खिताब आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है, जिससे उनके 18 साल के इंतजार का अंत हुआ। विराट कोहली RCB की टीम के साथ शुरू से ही रहे हैं। आरसीबी इस बार पहली बार चैंपियन बने। यह जीत विराट कोहली के करियर का सबसे बड़ा पल साबित हुआ। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के विश्व प्रसिद्ध नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ, जहां RCB ने पंजाब किंग्स को मात्र छह रन से मात दी।

क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले फिल साल्ट इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। बेंगलुरु को 18 के स्कोर पर पहला झटका लगा। काइल जेमीसन ने फिल सॉल्ट को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। वह नौ गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन ही बना सके। अब देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी 20 ओवर में कितने रन बनाने का काम करती है। सातवें ओवर में बेंगलुरु का स्कोर 56 रन था जब उन्हें दूसरा झटका लगा। चहल ने मयंक अग्रवाल को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। मयंक ने 18 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाकर 24 रन बनाए। इस महत्वपूर्ण विकेट से बेंगलुरु की बैटिंग लाइन कमजोर हो गई।
कोहली का बल्ला धीमा रहा
विराट कोहली 3 विकेट गिरने के बद खड़े रहे लेकिन रन धीमी गति से आए, वह फिफ्टी के करीब जाकर 35 गेंदों में 43 रन बना आउट हो गए, कोहली के अलावा रजत पाटीदार ने 26, लिविंगस्टोन ने 25 रन बनाए। बाद में जितेश शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रनों की तूफानी पारी खेली, अंत में आरसीबी 9 विकेट पर 190 रन बना पाई। पंजाब के लिए अर्शदीप और जेमिसन ने 3-3 विकेट झटके।
आरसीबी को माना जा रहा है फेवरेट
आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) इस सीजन में अपने लगातार शानदार प्रदर्शन और पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछली जीत के कारण फाइनल के लिए मुख्य पसंदीदा मानी जा रही है। टीम ने इस सीजन में बेहतरीन संयोजन और सामंजस्य दिखाया है, जिससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। आरसीबी की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों ने मजबूती दिखाई है, जिससे वे बड़े मैचों में दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं।
पंजाब भी दिखाना चाहेगी अपना दमखम
पंजाब किंग्स की टीम भी श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में मजबूती से खेल रही है। अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने कई मुकाबलों में अपनी रणनीति और टीम वर्क से सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है। हालांकि, पंजाब के लिए आरसीबी जैसी मजबूत टीम से मुकाबला चुनौतीपूर्ण होगा, परंतु उनकी लय और आत्मविश्वास उन्हें मुकाबले में कड़ी टक्कर दे सकता है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट के विकल्प: रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह, सुयश शर्मा।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, काइल जेमीसन, विजयकुमार विषाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट के विकल्प: प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़।












Click it and Unblock the Notifications