Aaj Ka Match Kon Jeeta 26 April: आज का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब

Aaj Ka Match Kon Jeeta 26 April: आईपीएल 2025 का 44वां कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। दूसरी पारी के पहले ओवर के बाद ही बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया था। बारिश रुकने तक केकेआर ने सिर्फ सात रन बनाए थे। पंजाब अब 11 अंकों के साथ टॉप फोर में पहुंच गई है। पंजाब के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करने का काम किया।

प्रभसिमरन सिंह ने बनाए 83 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 26 April)

पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। टीम की शुरुआत अच्छी रही, जहां सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने पहले ओवर से ही आक्रामक रवैया अपनाया। उन्होंने 49 गेंदों में 83 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्का शामिल रहा।

Aaj Ka Match 1

पंजाब ने बनाए 201 रन

प्रभसिमरन सिंह के अलावा प्रियांश आर्य ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में 69 रन बनाए। जिसमें 8 चौके और 4 छक्का शामिल था। इन दोनों की शानदार पारियों ने पंजाब के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। हालांकि, टीम ने मध्य ओवरों में थोड़ा संघर्ष किया और कुछ विकेट गंवाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 25 रन बनाए, जबकि जोश इंग्लिश के बल्ले से 11 रन निकले। अंत में पंजाब की टीम 4 विकेट पर 201 रन बनाने में सफल रही।

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन साकरिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्त्जे, लवनिथ सिसोदिया, अनुकूल रॉय।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: हरप्रीत बरार, मुशीर खान, विजयकुमार विशाक, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+