Aaj Ka Match Kon Jeeta 26 April: चेन्नई को घर में हार मिली या जीत? कौन बना मैच का सिकंदर
Aaj Ka Match Kon Jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई की शुरुआत काफी धीमी और लड़खड़ाती हुई रही लेकिन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर थामे रखा और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में खेलते हुए गुजरात ने आसानी से मैच जीत लिया।
सीएसके के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 60 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 74 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। गायकवाड़ की इस धैर्यपूर्ण पारी की बदौलत ही टीम 150 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। उनके अलावा शिवम दुबे ने 17 गेंदों पर 22 रन बनाए जबकि निचले क्रम में जेमी ओवरटन ने केवल 6 गेंदों पर ताबड़तोड़ 18 रन जड़कर फिनिशर की भूमिका निभाई।

पारी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। संजू सैमसन 11 रन बनाकर कागिसो रबाडा का शिकार बने। इसके बाद आए उर्विल पटेल 4 रन, सरफराज खान शून्य और डेवाल्ड ब्रेविस केवल 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मिडिल ऑर्डर में कार्तिक शर्मा ने 15 रनों का योगदान दिया लेकिन वे अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके। गुजरात के गेंदबाजों ने पावरप्ले और मिडिल ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी कर चेन्नई पर दबाव बनाए रखा।
गुजरात के लिए दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा सबसे सफल रहे जिन्होंने चेन्नई के टॉप ऑर्डर को झकझोरते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। अरशद खान को 2 सफलताएं मिलीं जबकि मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने धाकड़ शुरुआत की। पहले विकेट के लिए इन दोनों ने 58 रनों की भागीदारी की। हालांकि गिल 33 रन बनाकर आउट हो गए मगर सुदर्शन टिके रहे। वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे और उनको जोस बटलर का भी साथ मिला।
सुदर्शन 46 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हो गए, इसमें 7 छक्के और 4 चौके आए। बटलर 30 गेंदों में 39 रन बना नाबाद लौटे, वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 1 रन बनाए। इस तरह गुजरात ने 17वें ओवर में 2 विकेट पर 162 रन बना मैच जीत लिया। गुजरात की इस सीजन चौथी जीत है, दूसरी तरफ चेन्नई को पांचवीं हार मिली है।












Click it and Unblock the Notifications