भारत ने अहम मैच में न्यूजीलैंड को हराकर बनाई वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह

Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और न्यूजीलैंड के बीच महिला वर्ल्ड कप मुकाबले में आज भारतीय बल्लेबाजों का धमाल देखने को मिला। दोनों ओपनरों ने तबाही मचाते हुए शतक जड़कर टीम इंडिया के लिए एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। स्मृति मंधाना ने अपनी तूफानी बैटिंग इस मैच में भी जारी रखी। पहले खेलते हुए भारत ने 48 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाए, इस समय बारिश से खेल रोकना पड़ा। बारिश के बाद एक ओवर कम किया गया और भारत ने 49 ओवर में 3 विकेट पर 340 रनों का स्कोर हासिल किया। जवाब में खेलते हुए कीवी टीम 53 रन से पराजित हुई और भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन कप्तान को शायद उम्मीद नहीं थी कि यह फैसला गलत साबित हो जाएगा। स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने मिलकर कीवी गेंदबाजों की पिटाई कर डाली और विकेट ही नहीं गिरने दिया।

aaj ka match kon jeeta

मंधाना और प्रतीका ने मिलकर पहले विकेट के लिए 212 रनों की रिकॉर्ड भागीदारी कर न्यूजीलैंड के अरमानों पर पानी फेरने का काम किया। मंधाना ने तेजी से खेलते हुए 95 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के देखने को मिले।

उनकी जोड़ीदार प्रतीका रावल ने दूसरा एकदिवसीय सैकड़ा जमाते हुए 122 रनों की पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने भी बैटिंग में अपना जलवा दिखाते हुए ताबड़तोड़ बैटिंग कर फिफ्टी जमा डाली। खेल रुकने के समय वह 51 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेली। हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 10 रन बनाए, बारिश के बाद एक ओवर कम करते हुए गेम शुरू हुआ और हरमन आउट हो गईं। जेमिमा ने 55 गेंदों में 76 रन बनाते हुए भारत का स्कोर 3 विकेट पर 340 रनों तक पहुंचा दिया। कीवी टीम की पारी से पहले फिर बारिश आने के बाद टारगेट 44 ओवर में 325 रन कर दिया गया।

जवाबी पारी में खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम 8 विकेट पर 271 रनों का स्कोर हासिल किया और टीम इंडिया ने जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। अब अगर कीवी टीम अगला मैच जीत ले, तो नेट रन रेट का फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि इवेंट में जिस टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं, वह आगे जाने के लिए पहले हकदार है। न्यूजीलैंड के मैच मैच बारिश से धुले हैं, इस वजह से टीम इंडिया सेमी'फाइनल में चली गई। कीवी टीम के लिए हैलिडे ने सर्वाधिक 81 रन बनाए, भारत के लिए रेणुका और क्रांति ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+