Aaj Ka Match Kon Jeeta 23 May: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी vs हैदराबाद

Aaj Ka Match Kon Jeeta 23 May: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को आरसीबी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने अच्छी शुरुआत की। विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए महज 7 ओवर में 80 रन जोड़ने का काम किया। हर्ष दुबे ने विराट कोहली को आउट किया।

विराट कोहली 25 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी तरफ फिल सॉल्ट ने 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। पैट कमिंस ने फिल सॉल्ट को आउट कर आरसीबी को बड़ा झटका दिया। इसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर अपना विकेट गंवाती चली गई और पूरी टीम 189 रनों पर सिंट गई। इसके साथ ही 42 रनों से आरसीबी मुकाबले को गंवा बैठी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए थे इतने रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 23 May)

ईशान किशन की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 232 रनों का लक्ष्य रखा था। ईशान ने 48 गेंदों में सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाए, जिससे टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 231 रन तक पहुंची। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद के सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े।

Aaj Ka Match 1

अभिषेक शर्मा नहीं खेल सके बड़ी पारी

अभिषेक ने 17 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाकर 34 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड ने 10 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाए। लुंगी एनगिडी ने अभिषेक को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी, और भुवनेश्वर कुमार ने ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा। तीसरे विकेट के लिए हेनरिच क्लासेन और ईशान किशन ने 48 रन जोड़े। क्लासेन ने 13 गेंदों में दो चौके और दो छक्के मारे और 24 रन बनाकर सुयश शर्मा का शिकार बने।

इन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अनिकेत वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नौ गेंदों में एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए, लेकिन वे आउट हो गए। नीतीश रेड्डी केवल चार रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने। शेफर्ड ने बाद में अभिनव मनोहर को भी आउट किया, जो 12 रन पर पवेलियन लौटे। पैट कमिंस ने छह गेंदों में एक छक्का लगाकर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी की ओर से शेफर्ड ने दो विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर, एनगिडी, सुयश और क्रुणाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। सनराइजर्स की यह पारी लक्ष्य को चुनौतीपूर्ण बनाने में सफल रही।

सनराइजर्स हैदराबादः अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिच क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट सबः मोहम्मद शमी, हर्ष दुबे, सचिन बेबी, जीशान अंसारी, सिमरजीत सिंह।

आरसीबीः फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, लुंग एनगिडी, सुयश शर्मा।

इम्पैक्ट सबः रजत पाटीदार, रासिख डार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+