Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 May: आज का मैच कौन जीता- गुजरात vs लखनऊ

Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 May: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 22 मई यानी गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली लखनऊ ने गुजरात को उनके होम ग्राउंड में शिकस्त देने का काम किया। मिचेल मार्श ने धमाकेदार शतक जड़कर टीम को 235 के स्कोर तक पहुंचाया, जिसका पीछा करने में गुजरात की टीम नाकाम रही। 236 रनों का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी। इसके साथ ही लखनऊ ने 33 रन से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी (Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 May)

लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 236 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए। इस शानदार पारी की नींव मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने रखी। मिचेल मार्श ने शतकीय पारी खेलते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी, जबकि पूरन ने अर्धशतक के साथ उनका अच्छा साथ निभाया।

Aaj Ka Match 1

बड़ा स्कोर नहीं बना सका गुजरात का टॉप ऑर्डर

दोनों बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाने का काम किया। लखनऊ का यह स्कोर आईपीएल में उनका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। गुजरात के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल और साई सुदर्शन इस मुकाबले में बड़ा स्कोर नहीं बना सके। वहीं जोस बटलर भी आकाश सिंह की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, आवेश खान, विलियम ओ'रूर्के।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकाश सिंह, एम सिद्धार्थ, रवि बिश्नोई, डेविड मिलर, अर्शीन कुलकर्णी।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: साई सुदर्शन, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, दसुन शनाका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+