Aaj Ka Match Kon Jeeta 21 April: आज का मैच कौन जीता- केकेआर vs गुजरात
Aaj Ka Match Kon Jeeta 21 April: गुजरात ने केकेआर को उनके होमग्राउंड पर 39 रन से हरा दिया है। 199 रनों का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। गुजरात की जीत में कप्तान शुभमन गिल का सबसे बड़ा योगदान रहा। वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने दो-दो विकेट चटकाने में सफलता हासिल की।
टॉप पर बरकरार गुजरात (Aaj Ka Match Kon Jeeta)
जीत के साथ गुजरात ने प्वाइंट्स टेबल में अपनी बादशाहत बरकरार रखा। वह 12 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद है। गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार पारियां खेली। शुभमन गिल ने 90 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया। साईं सुदर्शन ने अपनी पारी में तेजी से रन बनाए और 50 के आंकड़े को पार किया।

शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतक
पहले विकेट की शानदार 114 रनों की साझेदारी करते हुए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात को एक मजबूत शुरुआत दिलाई। गिल की 34 गेंदों पर अर्धशतक और सुदर्शन का 33 गेंदों पर अर्धशतक ने टीम को बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ाने का काम किया। केकेआर के खिलाफ दोनों बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। सुदर्शन के आउट होने के बाद जोस बटलर ने मोर्चा संभाला और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
गुजरात ने बनाए 198 रन
गुजरात के लिए बटलर 23 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 41 और शाहरुख पांच गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी तरफ केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिले। केकेआर के गेंदबाजों ने अंत के ओवरों में विकेट लेकर गुजरात को 200 से पहले रोकने का काम किया। गुजरात की टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन बनाने का काम किया।
कोलकाता नाइट राइडर्सः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयरः मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोदिया, अनुकूल रॉय।
गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयरः ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, करीम जनत, अरशद खान।












Click it and Unblock the Notifications