Aaj Ka Match Kon Jeeta 17th May: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी vs केकेआर

Aaj Ka Match Kon Jeeta 17th May: आईपीएल में शनिवार यानी 17 मई को कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना था। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था। लेकिन बारिश के कारण मुकाबले का टॉस भी नहीं हो सका। लिहाजा मैच को रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए।

बारिश ने फेरा केकेआर की उम्मीदों पर पानी (Aaj Ka Match Kon Jeeta 17th May)

बेंगलुरु की टीम 12 मैचों के बाद 8 जीत, 3 हार और एक रद्द मैच की बदौलत 17 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इसके साथ ही आरसीबी आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने के काफी करीब आ गई है। दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मैच करो या मरो वाला था। अब तक वह 13 मैच खेल चुकी है और सिर्फ 12 अंक जुटा पाई है। यह मैच रद्द होने पर उनके 12 अंक हो गए हैं और मैक्सिमम 14 अंक तक पहुंच पाएगी, जो प्लेऑफ के लिए नाकाफी साबित होंगे।

Aaj Ka Match 1

बारिश के कारण तीसरा मुकाबला रद्द

आईपीएल 2025 का एक और मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है, और यह सीजन का तीसरा मुकाबला होगा जो बारिश के कारण नहीं हो सका। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला मैच भी बारिश के चलते रद्द हो चुका था। इसके अलावा, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भी एक-एक मैच बारिश के कारण नहीं हो पाए। इन मैचों के रद्द होने से फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा है और क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में मौसम की वजह से एक बार फिर फैंस मायूस हो गए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह, नुवान तुषारा, जोश हेज़लवुड।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मारकंडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, स्पेंसर जॉनसन, मोइन अली, क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, रोवमैन पॉवेल, चेतन सकारिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+