Aaj Ka Match Kon Jeeta 11 April: आज का मैच कौन जीता- चेन्नई vs केकेआर
Aaj Ka Match Kon Jeeta 11 April: कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में 8 विकेट से जीत हासिल कर ली है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। चेन्नई की तरफ से सबसे अधिक 31 रन शिवम दुबे ने बनाने का काम किया। शिवम दुबे अंत तक नाबाद रहे और 29 गेंदों में तीन चौके की मदद से 31 रन बनाने में सफल रहे।
चेन्नई ने बनाए 103 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 11 April)
सीएसके और केकेआर के इस मुकाबले में गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। सीएसके की ओर से शिवम दुबे ने सबसे ज़्यादा 31 रन बनाए, लेकिन टीम को मजबूत स्कोर तक नहीं ले जा सके। केकेआर के गेंदबाजों ने बेहद कसी हुई गेंदबाज़ी की, खासकर सुनील नरेन ने न केवल किफायती गेंदबाजी की बल्कि महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए। नरेन के आगे चेन्नई के बल्लेबाज बेबस नजर आए।

बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
सीएसके को 16 रन स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। मोईन अली ने पहले डेवोन कॉनवे को आउट किया और फिर हर्षित राणा ने रहाणे के हाथों रचिन को कैच कराया। विजय शंकर ने इसके बाद टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन वह भी ज्यादा समय तक पिच पर नहीं टिक सके। वरुण चक्रवर्ती ने विजय शंकर को आउट कर सीएसके को तीसरा झटका दिया। इसके बाद सीएसके की टीम संभल नहीं पाई और 103 ही बना सकी।
कोलकाता नाइट राइडर्सः क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयरः अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोजिया, अनुकूल रॉय।
चेन्नई सुपर किंग्सः रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयरः मथीशा पथिराना, जैमी ओवरटन, दीपक हुड्डा, शेख रशीद, कमलेश नगरकोटी।












Click it and Unblock the Notifications