Aaj Ka Match, KKR vs RR: कोलकाता-राजस्थान का IPL मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Aaj Ka Match, KKR vs RR Head to Head: 16 अप्रैल यानी मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की कोशिश जीत दर्ज करने की होगी। आईपीएल में अब तक इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं राजस्थान रॉयल्स 6 में से पांच मुकाबले जीतकर 10 अंकों के साथ टॉप पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम अब तक इस सीजन की बेस्ट टीम साबित हुई है।

जायसवाल के बल्ले से रनों की उम्मीद

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला खामोश रहा है। इसके बावजूद भी टीम का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है। यशस्वी जायसवाल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बड़ी पारी खेल कर वापस फॉर्म में आना चाहेंगे। वहीं पिछले मैच में चोट के कारण टीम से बाहर रहे जोस बटलर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। जोस बटलर की वापसी से टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

KKR vs RR 1

जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो कोलकाता और राजस्थान ने अब तक एक दूसरे खिलाफ 28 आईपीएल मैच खेले हैं। केकेआर ने इसमें 14 मुकाबले में जीत हासिल की है। जबकि राजस्थान रॉयल्स को 13 मैचों में जीत मिली है। इन दोनों ही टीमों के बीच खेला गया एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के ही खत्म हो गया था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का अब तक का हाईएस्ट स्कोर 210 रन रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल का हाईएस्ट स्कोर 217 रन रहा है। दोनों के बीच एक बार फिर से एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है।

ऐसा रहा है प्रदर्शन

पिछले चार मैचों में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन एक जैसा रहा है। पिछले चार मुकाबले में दो मैच राजस्थान रॉयल्स ने तो वहीं दो कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं। ईडन गार्डन में हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है। ईडन गार्डन में पिछले कुछ सालों में इन दोनों ही टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें 6 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल की है। जबकि तीन मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+