Aaj ka match kiske beech Australia vs South Africa:विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल, ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

Aaj ka match kiske beech Australia vs South Africa: विश्वकप के लीग मैच के बाद अब नॉकआउट का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ जहां भारत की टीम ने लगातार 10वीं जीत दर्ज करके विश्वकप के फाइनल में अपनी धमाकेदार एंट्री की है तो दूसरी तरफ आज ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल पर हर किसी की नजर होगी।

आज होने वाला मुकाबला काफी अहम है, इसकी खास वजह यह है दक्षिण अफ्रीका आजतक कभी भी विश्वकप के फाइनल में नहीं पहुंचा है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार विश्वकप जीत चुका है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह को पक्का करने के इरादे से उतरेगा।

AUSTRALI

आज का मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेन मैदान में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा और तबरेज शम्सी ने मंगलवार को पिच का मुआयना किया था। इस दौरान रबाडा लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर का एक्शन करते नजर आए थे, लिहाजा कयास लगाए जा रहे हैं कि आज के मैच में भी पिच में गेंदबाजों को टर्न देखने को मिल सकता है। मौसम की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है, खुला आसमान रहेगा और पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए मुश्किल की यह बात है कि अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक पारी के बाद मैक्सवेल बांग्लादेश के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 128 गेंदों पर 201 रनों की पारी खेली थी। पहले दो मैचों में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लगातार 7 मैचों में जीत दर्ज की है। टीम के लिए डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, वहीं एडम जैंपा इस विश्वकप में अपने नाम 22 विकेट कर चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन आज के मैच में वापसी कर सकते हैं, वो एंडिल फक्युवाओं की जगह टीम में आ सकते हैं। पिच में टर्न को देखते हुए तबरेज शम्सी को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। उन्हें गेराल्ड कोइट्ज की जगह टीम में जगह मिल सकती है।

दक्षिण अफ्रीका संभावित प्लेइंग 11
टेंबा बवूमा, क्विंटन डी कॉक, रेसी वैन डर ड्यूसेन, एडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी

ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग 11
ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिश, मार्कस स्टॉयनिस, पैट कमिंस, एडम जैंपा, जोश हेजलवुड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+