Aaj Ka match kaun jita, आज का मैच कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान

Aaj Ka Match Kaun Jita: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड जीत दर्ज की। कोलम्बो में सुपर 4 का मैच रिजर्व डे तक गया और भारत ने 228 रन से जीत दर्ज की। पहले खेलकर टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 356 रन बनाए। जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तान 128 पर सिमट गई।

भारतीय टीम ने टॉस हारकर अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रविवार को रोहित शर्मा और शुभमन गिल का बल्ला चला। दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतकीय भागीदारी की। रोहित ने 56 और गिल ने 58 रन बनाए। कल बारिश के कारण मैच रिजर्व डे में आ गया।

aaj ka match kaun jita

आज के दिन में केएल राहुल और कोहली ने मिलकर धमाका कर दिया। दोनों ने पाकिस्तान को विकेट ही नहीं लेने दिया और जमकर बैटिंग की। कोहली ने 84 गेदों में अपना 47वां वनडे शतक पूरा कर लिया। राहुल ने भी अपना छठा वनडे शतक पूरा किया।

कोहली और राहुल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 233 रनों की अविजित भागीदारी की। कोहली ने 94 गेंदों में नाबाद 122 रन बनाए। राहुल के बल्ले से नाबाद 111 रन आए। टीम इंडिया ने धाकड़ बैटिंग कर स्कोर 2 विकेट पर 356 रनों तक पहुंचा दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तान की खराब शुरुआत रही। इमाम उल हक 9 और बाबर आज़म 10 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद रिजवान 2 और फखर जमान 27 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह पाकिस्तान की स्थिति खराब हो गई।

सलमान आगा और इफ्तिखार ने 23-23 रन बनाए लेकिन बड़े स्कोर के सामने इनसे कुछ नहीं होने वाला था। कुलदीप यादव ने पाकिस्तान को नियमित अंतराल पर झटके दिए। अंततः पाकिस्तानी टीम 128 पर आउट होकर 228 रनों से हार गई, वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत है। हारिस रउफ़ और नसीम शाह चोट के कारण बैटिंग करने नहीं आए। कुलदीप यादव ने 25 रन देकर 5 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+