Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs नीदरलैंड्स

Aaj Ka Match Kaun Jeeta: नीदरलैंड्स ने वर्ल्ड कप में एक बड़ा उलटफेर करते हुए दक्षिण अफ़्रीकी टीम को 38 रनों से पराजित कर दिया। पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स ने 8 विकेट पर 245 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीम इसे चेज करने में नाकाम रही। टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था, अब इस बार वनडे वर्ल्ड कप में उलटफेर कर दिया।

बारिश के कारण मुकाबला 43 ओवरों का कर दिया गया था। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि यह निर्णय सही साबित हुआ। नीदरलैंड्स के ओपनर विक्रमजीत महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद मैक्स ऑडॉव्ड 18 और एकरमैन 13 रन बनाकर चलते बने।

south africa vs netherlands

नीदरलैंड्स ने नियमित अन्तराल पर विकेट गंवाए लेकिन स्कॉट एडवर्ड्स ने क्रीज पर टिककर बैटिंग करते हुए टीम को मजबूती प्रदान की। वह अपनी फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। वह अंत तक क्रीज पर बने रहे। निचले क्रम से वैन डर डुसेन ने 29 और आर्यन दत्त ने 23 रन बनाए।

एडवर्ड्स 78 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे और दक्षिण अफ़्रीकी टीम का स्कोर 8 विकेट पर 245 रनों तक पहुँच गया। दक्षिण अफ़्रीकी टीम के लिए लुंगी एनगिडी, यानसेन और रबाडा ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। तीनों ने ही 2-2 विकेट अपने नाम किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए कुछ भी सही घटित नहीं हुआ। क्विंटन डी कॉक 20 और टेम्बा बवुमा 16 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद वैन डर डुसेन 4 और एडेन मार्करम 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हेनरिक क्लासेन और मिलर के बीच एक छोटी भागीदारी हुई।

क्लासेन अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 28 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए, उनके बाद खेलने के लिए आए यानसेन भी 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए और दक्षिण अफ्रीका की स्थिति बेहद खराब हो गई। डेविड मिलर और कोएट्जी ने कुछ रन जोड़े लेकिन मिलर 43 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

केशव महाराज ने 40 रनों की पारी खेली और दक्षिण अफ़्रीकी टीम 207 रन बनाकर आउट हो गई। नीदरलैंड्स के लिए वैन बीक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। मीकेरन, वैन डर मर्व और बास डी लीडे ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+