Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश, दूसरा वनडे

New Zealand vs Bangladesh, 2nd ODI: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के 20 दिसंबर को ओवल में दूसरा वनडे मैच खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार की 169 रन की पारी भी उन्हें जीत नहीं दिला सकी। न्यूजीलैंड ने बुधवार को दूसरे वनडे मैच में सात विकेट से जीत हासिल की।

सौम्य सरकार ने खेली तूफानी पारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार ने 151 गेंदों पर 169 रन की शानदार पारी खेली। सौम्य एकमात्र बल्लेबाज थे, जिन्होंने अपनी टीम के लिए पूरी जान लगी दी, क्योंकि कोई अन्य खिलाड़ी पहली पारी में 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कीवी गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 22 चौके और 2 छक्के लगाए।

new zealand

सौम्य सरकार ने अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि
सौम्य की पारी ने उन्हें न्यूजीलैंड में उपमहाद्वीप के किसी खिलाड़ी द्वारा एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक रनों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने में भी मदद की। 2009 में 'मास्टर ब्लास्टर' ने क्राइस्टचर्च में कीवी टीम के खिलाफ नाबाद 163 रन की पारी खेली थी। बांंग्लादेश के लिए विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम ने मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 57 गेंदों पर 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और 'बंगाल टाइगर्स' को स्कोरबोर्ड पर 291 रन बनाने में मदद की।

न्यूजीलैंड के दो गेंदबाजों ने बरपाया कहर
न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और विलियम ओ'रूर्के ने गेंदबाजी अटैक का नेतृत्व किया और अपने-अपने स्पैल में तीन-तीन विकेट हासिल किए। उनके अलावा एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन और आदित्य अशोक ने एक-एक विकेट लिया।

न्यूजीलैंड की जीत में विल यंग ने निभाई अहम भूमिका
बाग्लादेश के 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विल यंग ने 94 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली, इसके अलावा हेनरी निकोल्स ने 99 गेंदों पर 95 रन के साथ टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र 33 गेंदों में 45 रन के साथ एक बार फिर सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी साबित हुए।इसके अलावा कप्तान टॉम लैथम (34*) और टॉम ब्लंडेल (24) ने अंतिम में मेहमान टीम को सात विकेट से हरा दिया।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिट्टन दास, अनामुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), रिशाद हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, रचिन रवींद्र, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, एडम मिल्ने, आदित्य अशोक, जैकब डफी, विलियम ओ'रूर्के

ये भी पढ़ें- IPL Auction 2024: ऋषभ पंत ने ऑक्शन में बैठे-बैठे रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले कप्तान

न्यूजीलैंड टीम फुल स्क्वाड
विल यंग, रचिन रवींद्र, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम (कप्तान), मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, विलियम ओ'रूर्के, बेन सियर्स, आदित्य अशोक

बांग्लादेश टीम फुल स्क्वाड
सौम्य सरकार, अनामुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिटन दास, तौहीद हृदोय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, रिशाद हुसैन, तनजीद हसन। रकीबुल हसन, तंजीम हसन साकिब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+