Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान
Aaj Ka Match Kaun Jeeta: न्यूजीलैंड का धाकड़ प्रदर्शन जारी है। कीवी टीम ने अफगानिस्तान को 149 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। चेन्नई में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 288 रन बनाए। जवाबी पारी में खेलते हुए अफगानिस्तान की टी 139 रनों पर आउट हो गई।
अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे 30 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रचिन रविन्द्र और विल यंग ने मिलकर एक भागीदारी की। दोनों स्कोर को 100 के पार लेकर गए।

रविन्द्र 32 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन यंग ने फिफ्टी जड़ी और 54 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। डैरिल मिचेल 1 रन बनाकर आउट हुए, इस समय कीवी टीम की स्थिति खराब लग रही थी। यहाँ से कप्तान टॉम लैथम और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाल लिया।
लैथम और फिलिप्स दोनों ने अर्धशतक जमाए। एक शतकीय भागीदारी भी हुई। लैथम ने 68 और फिलिप्स ने 71 रनों की पारी खेली। निचले क्रम से चैपमैन ने भी नाबाद 25 रन बनाए और कीवी टीम 6 विकेट पर 288 का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
जवाबी पारी में खेलते हुए अफगानिस्तान के विकेट नियमित अंतराल पर गिरे। गुरबाज 11 और जादरान 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। रहमत शाह के बल्ले से 36 रनों की पारी देखने को मिली। अन्य बल्लेबाज खास नहीं कर पाए।
अफगानिस्तान की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 35वें ओवर तक आते ही 139 रनों के मामूली स्कोर पर आउट होकर मैच हार गई। कीवी टीम ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है और तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में मिचेल सैंटनर और फर्ग्युसन ने 3-3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications