Aaj ka Match Kaun Jeeta 7 April: आज का मैच कौन जीता- मुंबई vs दिल्ली

MI vs DC Aaj ka Match kaun Jeeta: लगातार तीन मैच गंवाने के बाद आखिरकार मुंबई इंडियंस को अपनी पहली जीत मिल गई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने 29 रनों से जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस मुकाबले में बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की। 235 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 8 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी।

मुंबई ने बनाए थे 234 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए थे। रोमारियो शेफर्ड ने 20वें ओवर में 32 रन बनाकर मुंबई को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। शेफर्ड ने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से एनरिक नॉर्त्जे ने इस सीजन का सबसे महंगा ओवर फेंकने का काम किया।

MI vs DC 1

कप्तान पंत रहे फ्लॉप

गेराल्ड कोएत्जी ने ऋषभ पंत को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट कराया। ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में सिर्फ एक रन ही बना सके। दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ 40 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 66 रन बनाने का काम किया। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी टीम के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। ट्रिस्टन स्टब्स ने महज 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का काम किया। हालांकि, वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्त्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+