Aaj Ka Match Kaun Jeeta, आज का मैच कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान

India Women vs Pakistan Women, 7th Match: महिला विश्व कप में भारतीय टीम ने पहली जीत हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने दमदार वापसी की है। पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन बनाए। जिसे भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

स्मृति मंधाना ने फिर किया निराश

भारत को 18 रन पर पहला झटका लगा। टीम की अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाजों से बड़ी साझेदारी की उम्मीद थी। लेकिन स्मृति मंधाना जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गईं। स्मृति मंधाना सात रन बनाकर आउट हो गईं। सादिया इकबाल ने मंधाना को तुबा हसन के हाथों कैच आउट कराया।

Aaj Ka Match Kaun Jeeta 1

शेफाली वर्मा ने बनाए 32 रन

हालांकि, शेफाली वर्मा ने एक छोर से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। 61 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका ओमाइमा ने दिया। उन्होंने शेफाली वर्मा को आलिया रियाज के हाथों कैच कराया। वह 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। लेकिन शेफाली वर्मा ने आउट होने से पहले अपना काम कर दिया था। जेमिमा रोड्रिग्स को फातिमा सना ने 23 के स्कोर पर पवेलियन भेजने का काम किया। ऋचा घोष बिना खाता खोले ही फातिमा सना की गेंद पर आउट हो गईं।

निदा डार ने पाकिस्तान के लिए खेली बेहतरीन पारी

पाकिस्तान के लिए निदा डार 28 रन बनाकर टॉप स्कोरर बनीं, यह प्रदर्शन इसलिए भी खास रहा क्योंकि कोई भी अन्य बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। इस पारी में पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइनअप ताश के पत्तों की तरह ढह गई, जो भारत के गेंदबाजों के दबाव का सामना करने में असमर्थ नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने सराहनीय प्रदर्शन किया और किसी भी पाकिस्तानी बल्लेबाज को क्रीज पर जमने से रोक दिया।

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम

अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बात करें तो मुनीबा ने 17 रन बनाए, जबकि गुल फिरोजा बिना रन बनाए आउट हो गईं। सिदरा अमीन ने आठ रन जोड़े, ओमैमा सोहेल ने तीन, आलिया रियाज ने चार, फातिमा सना ने 13, तुबा हसन शून्य पर आउट हुईं, सईदा 14* रन बनाकर नाबाद रहीं और नशरा ने टीम के कुल स्कोर में छह* रन का योगदान दिया। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी विभाग ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें अरुंधति रेड्डी ने तीन और श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट लिए। इसके अलावा, रेणुका, दीप्ति और आशा ने एक-एक विकेट लेकर पाकिस्तान को कम स्कोर पर रोक दिया।

भारत : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, सजीवन सजना, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।

पाकिस्तान : मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, निदा डार, आलिया रियाज, ओमैमा सोहेल, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, नशरा संधू, सैयदा अरूब शाह, सादिया इकबाल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+