Aaj ka match kaun jeeta, आज का मैच कौन जीता- भारत vs नीदरलैंड
Aaj ka match kaun jeeta India vs Netherlands: मंगलवार यानी 3 अक्टूबर को भारतीय टीम वार्म अप मैच में नीदरलैंड से भिड़ने वाली थी। इंग्लैंड के खिलाफ बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होने के बाद भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ अपनी तैयारियों को परखना चाहती थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और बारिश ने एक बार फिर भारतीय फैंस को मायूस करने का काम किया।
बारिश की वजह से मैच रद्द: बारिश ने एक बार भारतीय टीम की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है। भारत और नीदरलैंड के बीच खेले जाने वाला मैच बारिश की वजह से बिना टॉस के ही रद्द कर दिया गया। इस मुकाबले में टॉस भी नहीं किया जा सका। इस तरह भारत के दोनों ही वर्मा मैच बारिश के भेंट चढ़ गए। भारत को अब सीधा वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना होगा।

मैदान पर नहीं आए खिलाड़ी: भारतीय टीम दोनों ही प्रेक्टिस मैचों में से किसी में भी मैदान पर नहीं उतरी। ऐसे में टीम के लिए पहला मुकाबला ही बड़ा मुकाबला साबित हो सकता है। भारत की कोशिश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई के मैदान पर होने वाले मुकाबले को जीतने की होगी। भारत के पास वर्ल्ड कप से पहले वार्म अप मैचों के जरिए अपने खिलाड़ियों के फॉर्म को पहचानने का सुनहरा मौका था लेकिन दोनों ही मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो पाया।
नीदरलैंड के भी दोनों मैच रद्द: भारत की तरह नीदरलैंड के भी दोनों मैच बारिश के कारण रद्द कर दिए गए। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नीदरलैंड की टीम 23-23 ओवर का मुकाबला खेल सकी थी। लेकिन यह मैच भी बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और बिना किसी नतीजे के मैच को रोक दिया गया। वहीं दूसरी दूसरा मुकाबला भारत के खिलाफ नीदरलैंड को खेलना था लेकिन इस मैच में भी बारिश ने खलल डाल दिया।
सीधे वर्ल्ड कप में होगा मैच: भारत और नीदरलैंड दोनों ही टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। भारत का सामना अब सीधे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच वर्ल्ड कप में खेलेगी। इन दोनों ही टीमों को वर्ल्ड कप से पहले वर्ल्ड कप मैच में अपनी तैयारी को परखने का मौका नहीं मिल पाया।
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमराह और मोहम्मद सिराज।
वर्ल्ड कप के लिए नीदरलैंड की टीम: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोउड, वेस्ले बर्रेसी, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), लोगान वैन बीक, शारिज़ अहमद, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डेर मेरवे, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, रयान क्लेन और साकिब जुल्फिकार।












Click it and Unblock the Notifications