Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे

New Zealand vs Bangladesh, 3rd ODI: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज, 23 दिसंबर को खेला गया। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। टाइगर्स भरे ही सीरीज हार गए, लेकिन उन्होंने न्यूज़ीलैंड में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे 9 विकेट से जीत लिया है।

दरअसल, मैकलीन पार्क नेपियर में खेले गए तीसरे वनडे में टॉस हारकर पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम महज 98 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने 1 विकेट गंवाकर 15.1 ओवर में मुकाबला जीत लिया। हालांकि, न्यूजीलैंड की इस हार के बाद भी उन्होंने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है।

New Zealand vs Bangladesh

न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग (28) और कप्तान टॉम लैथम (21) के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद से शुरू हुआ विकेट गिरने का सिलसिला 31.4 ओवर तक जारी रहा, जिसके चलते न्यूजीलैंड मात्र 98 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। बांग्लादेश की ओर से शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन शाकिब और सौम्य सरकार ने 3-3 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की ओर से कप्तान कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। शांतो ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली,और आखिरी गेंद पर चौके के साथ टीम को जीत दिला दी।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): सौम्य सरकार, अनामुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तंजीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): विल यंग, रचिन रवींद्र, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, एडम मिल्ने, आदित्य अशोक, जैकब डफी, विलियम ओ'रूर्के।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+