Aaj Ka Match Kaun jeeta: आज का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश
Aaj Ka Match Kaun Jeeta: न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप से पहले वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया है। कीवी टीम ने बांग्लादेश को तीसरे और अंतिम मुकाबले में भी पराजित कर दिया। न्यूजीलैंड ने अंतिम मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट के बड़े अंतर से जीत दर्ज के। इसके साथ ही कीवी टीम ने सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज कर ली।
मुकाबले में टॉस बांग्लादेश ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह फैसला गलत साबित हो गया। बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज जाकिर हसन 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद दूसरे ओपनर तंजिद हसन भी 5 के निजी स्कोर पर चलते बने।

तोहिद हृदोय अच्छी शुरुआत करने के बाद 18 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। एक छोर से बांग्लादेश ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन दूसरे छोर पर नजमुल शान्तो टिककर खड़े रहे। वह अपना अर्धशतक बनाने में सफल रहे और 76 के निजी स्कोर पर आउट हुए।
बांग्लादेश के बल्लेबाज कीवी टीम की घातक गेंदबाजी के आमने टिक ही नहीं पाए और एक के बाद एक आउट होते चले गए। पूरी मेजबान टीम 171 के कुल स्कोर पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट और मैकोंची के खाते में भी 2-2 विकेट आए।
जवाबी पारी में खेलते हुए न्यूजीलैंड के लिए फिन एलेन और विल यंग ने अच्छी बैटिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 49 रनों की भागीदारी की। एलेन 28 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद डीन फॉक्सक्रोप्ट बिना खाता खोले चलते बने और कीवी टीम परेशानी में आ गई।
यंग एक छोर से रन बनाते चले गए। वह 70 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर पर उनको हेनरी निकोल्स का साथ मिल गया। निकोल्स 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लेंडल ने नाबाद 23 रनों की पारी खेली और कीवी टीम को 3 विकेट पर 175 तक पहुंचाते हुए जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications