Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका
Aaj Ka Match Kaun Jeeta: वर्ल्ड कप में आज का मुकाबला श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। लखनऊ में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत दर्ज करने का मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने श्रीलंकाई टीम को 5 विकेट के अंतर से मुकाबला हरा दिया। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के यह पहली जीत है।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और यह सही साबित हुआ। पहले विकेट के लिए निसंका और परेरा ने मिलकर खूब रन जोड़े। दोनों के बीच एक शतकीय भागीदारी देखने को मिली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की भागीदारी की।

फिफ्टी जड़ने के बाद निसंका 61 रन बनाकर आउट हो गए। कुसल परेरा अच्छी बैटिंग करते हुए 78 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से मामला खराब हो गया और विकेट पतन देखने को मिला सिर्फ असलंका ही एकमात्र बल्लेबाज थे जो डबल डिजिट में आए। वह 25 रन बनाकर चलते बने।
श्रीलंका की टीम पूरे ओवर नहीं खेल पाई और 44वें ओवर तक 209 के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन एडम जैम्पा ने लिया। वह 4 विकेट लेने में सफल रहे। उनके अलावा मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने भी 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले डेविड वॉर्नर का विकेट गंवा दिया। वह 11 रन बनाकर मदुशंका की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। उनके बाद स्मिथ आते ही पवेलियन चले गए, वह खाता भी नहीं खोल पाए। मिचेल मार्श ने तेजी से खेलते हेफिफ्ती जड़ी लेकिन वह भी 52 पर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट 81 पर गिर गए थे। इसके बाद लाबुशेन और जोश इंग्लिस ने मोर्चा संभाला।
इंग्लिस ने तेज बैटिंग करते हुए बेहतरीन फिफ्टी जड़कर ऑस्ट्रेलिया को मजबूती प्रदान की और लाबुशेन धीरे-धीरे खेलते चले गए। अंत में मैक्सवेल ने नाबाद 31 और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 20 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट पर 215 रनों तक पहुँचाया और मैच जिता दिया।












Click it and Unblock the Notifications