Aaj Ka Match Kaun Jeeta 28 July: आज का मैच कौन जीता - भारत vs श्रीलंका
Aaj Ka Match Kaun Jeeta 28 July: भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी-20 मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है। दूसरा मुकाबला जीतने के साथ ही भारत ने इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 30 जुलाई यानी मंगलवार को खेला जाना है।
बारिश के कारण छोटा हुआ मैच
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए थे। बारिश के कारण भारत को जीत के लिए 8 ओवर में 78 रनों का लक्ष्य़ मिला। यशस्वी जयसवाल और कप्तान सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारत ने इस मुकाबले को आसानी से जीत लिया।

श्रीलंका ने बनाए 161 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने कुसल परेरा की 54 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए हैं। वहीं, भारत के लिए रवि बिश्नोई ने सबसे अधिक तीन चटकाए जबकि अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या को दो-दो विकेट मिले।
संजू सैमसन ने किया निराश
इस मुकाबले में शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला। संजू सैमसन ओपनिंग करने उतरे, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। संजू सैमसन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें महीश तीक्षणा ने अपना शिकार बनाया। भारत की तरफ से यशस्वी जयसवाल ने सबसे अधिक 30 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।
भारत: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।












Click it and Unblock the Notifications