Aaj Ka Match Kaun Jeeta 13 June: आज का मैच कौन जीता - वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंड
Aaj Ka Match Kaun Jeeta 13 June: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला 84 रनों से गंवाने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से लगभग बाहर हो गई है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम ने जीत के साथ ही सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
वेस्टइंडीज ने बनाए 149 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन बनाने में कामयाब रही। एक समय वेस्टइंडीज ने महज 30 के स्कोर पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। जॉनसन चार्ल्स और रोस्टन चेज इस मुकाबले के दौरान अपना खाता भी नहीं खोल सके। वही ब्रैंडन किंग भी सिर्फ 9 रन ही बना सके। वेस्टइंडीज इस मुकाबले में काफी पीछे दिखाई दे रही थी।

शेरफेन रदरफोर्ड ने बनाए 68 रन
वेस्टइंडीज के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने एक छोर से टीम को संभाले रखा। उन्होंने पहले अकील होसेन के साथ 28 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद रोमारियो शेफर्ड और रदरफोर्ड के बीच भी 18 रनों की पार्टनरशिप हुई। जबकि रसेल 7 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शेरफेन रदरफोर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे अधिक 68 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।
न्यूजीलैंड को मिली हार
अफगानिस्तान की तरफ वेस्टइंडीज के खिलाफ भी न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज फिन एलन 26 रन बनाने में कामयाब रहे। जबकि कप्तान केन विलियमसन सहित बाकी बल्लेबाजों ने एक बार फिर से निराश किया। न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे अधिक 40 रन बनाए। लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी और 13 रनों से मुकाबला गंवा बैठी।
वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमें
वेस्टइंडीज - ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओबेद मैकॉय, शमर जोसेफ, शिमरॉन हेटमायर , शाई होप।
न्यूजीलैंड - फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र।












Click it and Unblock the Notifications