RCB vs PBKS, Head to Head: आरसीबी और पंजाब के बीच जोरदार टक्कर आज, मैच से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL 2024 RCB vs PBKS Head to Head: होली के दिन आरसीबी की टीम अपने होम ग्राउंड बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर जीत दर्ज करे को बेताब होगी। आरसीबी और पंजाब के बीच होने वाले इस मुकाबले में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। आईपीएल 2024 में अब तक मेजबान टीमों को जीत मिली है। ऐसे में आरसीबी की टीम आज अपना पहला मुकाबला जीत सकती है।
गेंदबाजों पर होगी नजर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को टूर्नामेंट के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी। सीएसके के खिलाफ टीम के गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। मोहम्मद सिराज, अल्जारी जोसफ और कर्ण शर्मा जैसे गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई थी। ऐसे में आरसीबी के गेंदबाज पंजाब के खिलाफ दमदार वापसी करना चाहेंगे।

जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
हेड टू हेड की बात करें तो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें से 17 बार पंजाब किंग्स की टीम ने जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है। वहीं 14 मैचों में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम को जीत मिली है।
चिन्नास्वामी में ऐसा है रिकॉर्ड
वहीं आगर चिन्नास्वामी स्टेडियम की बात करें तो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है। यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी ने अधिक मैच जीते हैं। ऐसे में आरसीबी का पलड़ा भारी दिखाई पड़ता है। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर अब तक इन दोनों ही टीमों के बीच कुल 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिनमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 6 में जीत हासिल की है। वहीं पंजाब किंग्स को पांच मुकाबले में जीत मिली है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, रीस टॉपले/अल्जारी जोसेफ, कर्ण शर्मा, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: यश दयाल।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह।












Click it and Unblock the Notifications