Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe 14 Dec: आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe 14 Dec: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज़ का तीसरा और बेहद अहम मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। आज यानी रविवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में यह मैच खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ में मिली करारी हार के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया पर सीरीज में 1-1 की बराबरी बनाए रखने का दबाव होगा।
भारतीय टीम को पिछले मैच में मिली थी हार (Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe 14 Dec)
सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने आसानी से जीता था, लेकिन दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने पूरी तरह से खेल पर हावी होकर भारत को पछाड़ दिया। क्विंटन डी कॉक के तूफानी 90 रनों की मदद से मेहमान टीम ने 213/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय बल्लेबाज़ी पूरी तरह बिखर गई, और केवल युवा तिलक वर्मा ही 62 रनों के साथ कुछ संघर्ष कर पाए।

टीम में हो सकते हैं कुछ बदलाव
भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता उप-कप्तान शुभमन गिल का फॉर्म है, जो चोट से वापसी के बाद से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन सलामी बल्लेबाज़ी में बदलाव करते हुए अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका देने पर विचार कर सकता है। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद भी बड़ी पारी खेलकर फॉर्म में लौटना चाहेंगे ताकि टीम का मनोबल बढ़े।
फ्री में मैच देखने का मौका
गेंदबाजी में भी भारत को जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे मुख्य गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। यह 'करो या मरो' का मुकाबला आज शाम भारतीय समयानुसार 7:00 बजे शुरू होगा। टीवी पर दर्शक इस रोमांचक मुकाबले को पूरे भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioStar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। फैंस को इसके लिए एप की सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी, वह फ्री में मैच का मजा उठा सकते हैं।
ऐसा रहा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 18 मैचों में भारत ने बाजी मारी है, जबकि 13 मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं। वहीं दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का कोई भी नतीजा नहीं निकल सका। धर्मशाला का हाई-एल्टीट्यूड स्टेडियम हमेशा तेज गेंदबाजों को मदद करता है और यहां की पिच दोनों टीमों के लिए एक नया टेस्ट पेश कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications