Aaj Kiska IPL Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है - राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स
Aaj kiska match hai: आईपीएल 2023 में आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला है जो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने जा रहा है।

IPL mein aaj ka match: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर 26 में आज राजस्थान रॉयल्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करेगी। राजस्थान की टीम ने अभी तक अपने घरेलू मैच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले थे लेकिन वह अब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लौट रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स इस सीजन की सर्वश्रेष्ठ टीम के तौर पर अपना दावा पेश कर रही है जिन्होंने अभी तक अपने 5 में से चार मैच जीते हैं। उनको एक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 5 रनों से हराया था। राजस्थान की टीम पिछले तीन मैचों में जीत दर्ज करके आ रही है। वही लखनऊ सुपरजाइंट्स भी कम नहीं है क्योंकि वह अंक तालिका में राजस्थान के बाद नंबर दो स्थान पर है।
केएल राहुल की टीम ने अपने पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं लेकिन पिछले मुकाबले में उनके होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स की टीम ने 2 विकेट से मैच जीत जीत लिया था। इससे पिछला मुकाबला भी लखनऊ की टीम 1 विकेट से जीत पाई थी। यह मैच आरसीबी के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था।
निश्चित तौर पर लखनऊ के सामने आज एक बड़ा टास्क है और देखना होगा कि इस टीम में क्विंटन डिकॉक वापस आते हैं या नहीं। केएल राहुल अपने पिछले मैच में 56 गेंदों पर 74 रनों की बढ़िया पारी खेल चुके हैं लेकिन दीपक हुड्डा को फॉर्म में आना अभी बाकी है।
जबकि राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को पिछले मैच में ऐसी स्थिति में मात दी थी जहां से उनका कॉन्फिडेंस और ऊंचा होने जा रहा है। उस मुकाबले में आरआर की टीम गुजरात के होम ग्राउंड में खेली थी और जोस बटलर बिना खाता खोले आउट हुए थे। यशस्वी जायसवाल ने भी केवल एक ही रन बनाया था।
तब भी राजस्थान की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी क्योंकि संजू सैमसन ने अच्छी पारी खेली थी और सिमरन हेटमायर ने उससे भी अच्छी फिनिशिंग की थी।
आईपीएल में आज का मैच- आज 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स का मुकाबला है। ये आईपीएल का 26 वां मैच है जो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा।
आज का मैच कहां देखें- आरआर vs एलएसजी का यह मुकाबला आप शाम 7:30 पर टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, स्मार्ट टीवी पर जियो ऐप और स्मार्ट फोन पर भी जियो ऐप के जरिए लाइव स्ट्रीम करके देख सकते हैं।
कल कौन जीता था- इससे पहले कल 18 अप्रैल को आईपीएल 2023 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हराकर इस सीजन में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की।
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम पहले बैटिंग करने के लिए उतरी और उन्होंने कैमरन ग्रीन और तिलक वर्मा की शानदार पारियों के दम पर 20 ओवर में 192 रन बनाए जिसके जवाब में सनराइजर्स की टीम 19.5 ओवर में 178 रन ही बना सकी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications