Aaj Kiska IPL Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है - आरसीबी vs चेन्नई सुपर किंग्स

Aaj Kiska IPL Match Hai: आईपीएल में आज दो बड़ी टीमों के बीच मुकाबला खेला जाना है। आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच होना है।

RCB vs CSK

Aaj Kiska IPL Match Hai: आईपीएल में सोमवार का मुकाबला बड़ा दिलचस्प होने वाला है। आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी दो बड़ी टीमों के बीच मैच होगा। आरसीबी अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स भी चाहेगी कि इस मैच में जीत दर्ज कर मोमेंटम बनाया जाए।

इस मुकाबले को देखने के लिए टिकट पूरे बिक गए थे। एक भरे हुए स्टेडियम में खेलते हुए आरसीबी फैन्स को निराश नहीं करना चाहेगी। पिछले मैच में आरसीबी ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए जीत दर्ज की थी। आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मात देकर सीजन की दूसरी जीत हासिल की थी।

धोनी और कोहली के बीच एक अलग ही रिश्ता है। कोहली भी धोनी का काफी सम्मान करते हैं। मैदान पर एक-दूसरे का धाकड़ खेल देखने के लिए दर्शक भी उत्साहित होंगे। धोनी किसी भी वेन्यू पर खेलने के लिए जाएं, उनको उसी तरह का प्यार और सम्मान मिलता है।

आरसीबी ने इस सीजन अब तक कुल दो मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों बार ही उनको बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर ही जीत दर्ज करने का मौका मिला है। चार में से दो मैचों में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल आरसीबी का नेट रन रेट माइनस में है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी अब तक चार मैच खेले हैं और दो बार जीत दर्ज की है। चेन्नई को इस सीजन अपनी तीसरी जीत की तलाश है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स संतुलित टीम दिख रही है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में इस समय छठे स्थान पर है।

RCB बनाम CSK टीमें इस प्रकार हैं

आरसीबी: विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज, अनुज रावत, डेविड विली, आकाश दीप, कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, मनोज भांडगे, माइकल ब्रेसवेल, फिन एलेन, सिद्दार्थ कौल, सोनू यादव, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), सिसंडा मगाला, माहीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह, अंबाती रायुडू, मिचेल सेंटनर, शेख रशीद, सुभ्रांशु सेनापति, हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, बेन स्टोक्स, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मथीशा पथिराना, दीपक चाहर, भगत वर्मा, निशांत सिंधु।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+