Aaj Ka IPL Match Kiska Hai: आज का आईपीएल मैच किसका है- LSG vs PBKS

Aaj Ka IPL Match Kiska Hai: मोहाली के पीसीए स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। आईपीएल का 38वां मैच शाम साढ़े सात बजे से दोनों टीमों के बीच शुरू होगा।

LSG vs PBKS

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: इंडियन प्रीमियर लीग में आज का मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के 38वें मैच में शाम साढ़े सात बजे से दोनों टीमों के बीच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में भिड़ंत होगी।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत के बाद पीबीकेएस लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करने के लिए तैयार है। पंजाब ने अब तक ठीक ठाक प्रदर्शन किया है, और सात मैच में से चार में जीत हासिल की है। दूसरी ओर लखनऊ को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। एलएसजी ने भी अब तक सात मैच खेले हैं, जिसमें चार में जीत मिली है, और तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

एलएसजी के लिए काइल मेयर्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि क्रुणाल पांड्या का बीच-बीच में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। जब गेंदबाजों की बात आती है तो मार्क वुड की प्लेइंग इलेवन में वापसी की पूरी संभावना है, जबकि रवि बिश्नोई अपनी पूर्व टीम के खिलाफ बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।

इस बीच, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि शिखर धवन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में अपनी वापसी करेंगे या नहीं। हालांकि, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, अर्शदीप और जितेश शर्मा ने धवन की अनुपस्थिति में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में पंजाब के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल के अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों ने सात में से चार मैच जीते हैं।

पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 136 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए हारने के बाद लखनऊ अपनी रणनीति में जरूर कुछ बदलाव कर सकती है, कप्तान केएल राहुल टीम के लिए अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, राहुल का स्ट्राइक रेट अभी तक 113.91 रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+