IPL mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल 2023 में आज का मुकाबला- RCB vs KKR
आईपीएल 2023 अपनी हाफ स्टेज को पूरी कर चुका है और आज आरसीबी और केकेआर की टीम इस सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे के आमने-सामने होने के लिए तैयार है।

IPL 2023 Aaj Ka Match RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला होने जा रहा है जो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। यह लीग अपने 16वें सीजन में हाफ स्टेज पूरी कर चुकी है जिसका मतलब यह है कि अब आपको ऐसे मुकाबले भी देखने के लिए मिलेंगे जो दो टीमों के बीच पहले भी हो चुके हैं।
आज का मैच भी ऐसा ही है जहां 6 अप्रैल को आरसीबी और केकेआर ईडन गार्डन में मिल चुकी है और कोलकाता की टीम ने 81 रनों से जबरदस्त जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की थी। लेकिन जिस तरह की शुरुआत कोलकाता की हुई थी उस हिसाब से ये टीम आगे नहीं बढ़ पाई।
अभी तक नितीश राणा एंड कंपनी सात में से दो मैच ही जीत पाई है और पांच मैच में उन्हें हार मिली है। दूसरी ओर आरसीबी की टीम 7 में से चार मुकाबले जीत चुकी है जबकि तीन में हार मिली है। आरसीबी ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं तो वहीं केकेआर को हार मिली है।
ऐसे में फॉर्म के आधार पर भी आरसीबी आज के मैच में जीत की प्रबल दावेदार है। आरसीबी ने पिछले मैच में ग्रीन जर्सी पहनी थी और आज फिर से अपनी परंपरागत जर्सी में नजर आएंगे और सीजन में अपनी जीत की हैट्रिक बनाने की और देखेंगे।
दिलचस्प बात ये है कि विराट कोहली ने दोनों मैच में कप्तानी की थी। क्या आरसीबी डुप्लेसिस के फिट होने की स्थिति में भी यह प्रयोग करना जारी रखेगी क्योंकि यह उनके लिए भाग्यशाली साबित हुआ है।
आईपीएल 2023 में आज का मैच- आज 36वें मैच में केकेआर की टीम आरसीबी का सामना करने जा रही है। उनके सामने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी हार को टालने की चुनौती है। यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 पर देख सकते हैं।
आईपीएल 2023 कल का मैच कौन जीता- इंडियन प्रीमियर लीग में कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हार्दिक पांड्या एंड कंपनी का मुकाबला रोहित शर्मा की टीम से हुआ जहां गुजरात में आसानी से एमआई को मात दे दी।












Click it and Unblock the Notifications