Aaj Kiska IPL Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- CSK vs SRH
Aaj Kiska IPL Match Hai: आईपीएल के मैच नंबर 29वें मैच चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स एमए चिदंबरम स्टेडियम में एडेन मार्कराम की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

Aaj Kiska IPL Match Hai, CSK vs SRH: आज का आईपीएल मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स ने अभी तक चेन्नई को घर में नहीं हराया है। उन्होंने चेन्नई में सीएसके के खिलाफ केवल तीन मैच खेले हैं, लेकिन मेहमान टीमें हमेशा चेपॉक में सफलता के लिए संघर्ष करती नजर आई है, सीएसके के लिए अच्छी खबर ये है कि उसके स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब पूरी तरह से फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं।
जीत की पटरी पर लौटने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद की दो मैचों की जीत की लय को मुंबई इंडियंस ने 18 अप्रैल को रोक दिया था। एडेन मार्करम की अगुवाई वाली टीम अब शुक्रवार को जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। अंक तालिका की बात करें तो पांच मैचों में चार अंकों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2023 स्टैंडिंग में नौवें स्थान पर विराजमान है। वहीं दूसरी चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला जीतकर मैच में उतरेगी।
अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है सीएसके
एमएस धोनी की सीएसके अभी आईपीएल 2023 अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। अब तक पांच मैच खेलने के बाद सीएसके के अब छह अंक हो गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई आत्मविश्वास से भरपूर होगी और आगामी मैच को भी जीतने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना पिछला मैच रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के हाथों गंवा दिया। ऐसे में 2016 सीजन की चैंपियन जीत के रास्ते पर लौटना चाहेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स की फुल टीम
एमएस धोनी (सी), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शैक रशीद, निशांत सिंधु, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, भगत वर्मा, आकाश सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद की फुल टीम
एडेन मार्करम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन, अनमोलप्रीत सिंह।
Recommended Video
-
IPL 2026 के बाद भी चलेगा धोनी का बल्ला? पुराने साथी का बड़ा दावा, बताया कब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे थाला! -
IPL 2026 SRH Preview: बल्लेबाज जिताएंगे मैच या गेंदबाज लुटाएंगे रन? बिन कमिंस कितनी धारदार होगी हैदराबाद! -
IPL 2026 की होगी फीकी शुरुआत? ये 5 मैच विनर नहीं खेलेंगे शुरुआती मुकाबले, फ्रेंचाइजी की बढ़ी टेंशन! -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications