टीम इंडिया में शामिल होंगे 8 नए खिलाड़ी, बुमराह सहित कई दिग्गज नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज
सितंबर का महीना टीम इंडिया के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। इसे देखते हुए बीसीसीआई को भी अलग-अलग प्लान्स पर काम करना पड़ रहा है। वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी लेकिन उसमें आठ बड़े नामों को बाहर रखा जाएगा। नई टीम को मैदान पर उतारना पड़ेगा।
दरअसल उसी समय एशियाई खेल भी हैं। भारतीय टीम को वहां खेलना है। इस वजह से एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया में नए नामों को देखा जाएगा। 24 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक जापान में एशियाई खेलों का आयोजन होने वाला है।

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल का सवाल
इस बीच टी20 टीम को जापान भेजा जाएगा। उनमें बड़े नाम होंगे क्योंकि वहां गोल्ड मेडल का सवाल है। वेस्टइंडीज की टीम आएगी, तो उसके साथ वनडे सीरीज होगी। यह सीरीज 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक खेली जाएगी। दोनों इवेंट में टकराव होगा और दो टीमें खेलेंगी।
कई खिलाड़ी होंगे बाहर
जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर जैसे कई प्लेयर्स वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले हैं। सभी को जापान जाना है। हालांकि कुछ प्लेयर्स फ़िलहाल चोटिल भी हैं। उम्मीद की जा रही है कि एशियाई खेलों तक ये सभी फिट हो जाएंगे।
अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने शतक जमाया था लेकिन कोहली के आने पर उनको इंग्लैंड दौरे पर शामिल नहीं किया गया था। अब जायसवाल की वापसी होती दिखाई दे रही है। उनके अलावा रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को टीम में जगह मिल सकती है।
किसे बनाया जा सकता है कप्तान?
विराट कोहली और रोहित शर्मा जब रहेंगे, तो बाकी प्लेयर्स के ऊपर उतना दबाव नहीं रहेगा। ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल करते हुए कप्तान बनाया जा सकता है। प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़ आदि को टीम में शामिल करते हुए एक अच्छी और मजबूत टीम बनाई जा सकती है, तो वेस्टइंडीज को निश्चित रूप से टक्कर दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications
