7 भारतीय खिलाड़ियों का कटा टीम से पत्ता, 2 का करियर हो गया खत्म, कौन हुए हैं टेस्ट टीम से बाहर

Indian Test Team: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। शुभमन गिल के कप्तानी वाली इस टीम का उपकप्तान रविन्द्र जडेजा को बनाया गया है। भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिले हैं। इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले कुछ खिलाड़ी इस बार शामिल नहीं किये गए हैं।

भारत और इंग्लैंड में कंडीशंस अलग हैं, इसे देखते हुए भी बदलाव तय माने जा रहे थे लेकिन दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका करियर शायद अब समाप्त हो गया है। उनके बारे में जानना जरूरी हो जाता है। कुल 7 प्लेयर्स को टीम से बाहर रखा गया है।

indian team

ऋषभ पंत: भारतीय टीम के इस तूफानी विकेटकीपर का बल्ला इंग्लैंड में चला था लेकिन वहां चोटिल होने की वजह से वह अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। अब उनकी जगह मुख्य कीपर ध्रुव जुरेल हैं।

अर्शदीप सिंह: बिना खेले ही उनको बाहर होना पड़ा है। माना जा रहा था कि अर्शदीप को इंग्लैंड में डेब्यू मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह खेले बिना ही टीम से बाहर हो गए हैं।

अभिमन्यू ईश्वरन: उनको भी डेब्यू कराने की बातें हो रही थी लेकिन करुण नायर और सुदर्शन के कारण इंग्लैंड में खेलने का मौका नहीं मिल पाया। अब शायद उनको फिर से खेलने का मौका नहीं मिलेगा। 30 साल की उम्र भी एक बड़ा फैक्टर है, जिसके कारण उनका करियर समाप्ति की तरफ है।

करुण नायर: 33 साल की उम्र में आठ साल बाद टीम में आने के बाद इंग्लैंड में नायर टीम इंडिया में अपनी जगह के साथ न्याय कर पाने में नाकाम रहे थे। वहां सिर्फ एक फिफ्टी के कारण उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब उनकी जगह कभी नहीं बन पाएगी।

हर्षित राणा और आकाश दीप: इंग्लैंड की तेज कंडीशंस को देखते हुए राणा को वहां मौका दिया गया था। अब उनको बाहर कर दिया गया है। यही बात आकाश दीप पर लागू हो रही है। स्पिन पिचों पर उतने तेज गेंदबाज नहीं चाहिए। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर को भी बाहर किया गया है। दौरे के बीच में अंशुल कंबोज को शामिल किया गया था, उनको जोड़कर कुल 8 खिलाड़ी बाहर हुए हैं।

टीम में ये खिलाड़ी शामिल

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडीक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश रेड्डी, एन जगदीशन (विकीत्कीप्र), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+