रूट की मास्टरक्लास, बेयरस्टो की हनक के सामने भारत फेल, 5वां टेस्ट जीतकर इंग्लैंड ने ड्रा की सीरीज

बर्मिंघम, 5 जुलाई: भारतीय क्रिकेट टीम ने निराशाजनक तरीके से एजबेस्टन टेस्ट मैच गंवा दिया है। ऋषभ पंत की साहसिक पारियों के दम पर मुकाबले को जीतने की स्थिति में पहुंचा भारत अपने गेंदबाजों से चौथी पारी में निराश हुआ और इंग्लैंड के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों से पार नहीं पा सका। भारत ने जब इंग्लैंड को चौथी पारी में चेंज करने के लिए 378 रनों का लक्ष्य दिया था तो यह माना जा रहा था कि तूफानी गेंदबाजों से सजी टीम इंडिया अंग्रेजों को उनके घर पर ढेर कर देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

5th Test: India failed against Joe Root, Jonny Bairtow as England won match and draw the series

इंग्लैंड ने जो रूट व जॉनी बेयरस्टो के दम पर इस टारगेट को ऐसे हासिल कर लिया जैसे वह किसी स्कूली टीम के सामने खेल रहे हो। इसके साथ ही 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रा हो गई है क्योंकि पिछले साल भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा था।

जो रूट ने 173 गेंदों पर 142 रनों की पारी खेली और बेयरस्टो ने 145 गेंदों पर 114 रन बनाए। दोनों ही खिलाड़ी नाबाद रहे और इंग्लैंड की टीम 7 विकेट से मैच जीतने में कामयाब रही।

मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था जिसके जवाब में भारतीय टीम ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा के शतकीय प्रयासों के दम पर 416 रन बनाने में कामयाब रही थी।

उस पारी में वेटरन तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 5 विकेट लिए थे और फिर इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान टीम इंडिया हावी रही और अंग्रेजों को 284 रन पर समेटकर 132 रनों की बढ़त हासिल करने में भी कामयाब रही। ऐसे में भारत के सामने तीसरी पारी में एक अच्छी बढ़त लेने का मौका था लेकिन यहां पर अधिक बल्लेबाजी नहीं चल सकी। उसके बावजूद चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत के अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया 245 रन बनाने में कामयाब रही और अंग्रेजों को 378 रनों का लक्ष्य दिया।

इस चुनौतीपूर्ण स्कोर को हासिल करने उतरी इंग्लैंड की टीम की ओर से जैक क्रॉली और एलेक्स लीस ने अच्छी साझेदारी निभाई और जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उससे रन गति भी बढ़िया बनी रही। इस शतकीय साझेदारी के बाद भारतीय टीम ऑली पोप को 0 रन पर आउट करने में कामयाब रही। यहां टीम इंडिया को मैच में वापस आना चाहिए था लेकिन जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने हर तरह के प्रयासों पर पानी फेर दिया। जॉनी बेयरस्टो ने पहली पारी में भी शतक लगाया था और उनको मैन ऑफ द मैच दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+